फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Campaign will start from tomorrow for children deprived of vaccination

Shamli News: टीकाकरण से वंचित बच्चों के लिए कल से चलेगा अभियान

Sun, 08 Jan 2023 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Campaign will start from tomorrow for children deprived of vaccination
शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित टीकाकरण पखवाड़े की तैयारियों की बैठक में मौजूद स्वास्थ्य विभ? - फोटो : SHAMLI
टीकाकरण से वंचित बच्चों के लिए कल से चलेगा अभियान
विज्ञापन

शामली। कलक्ट्रेट के सभागार में डीएम जसजीत कौर ने शनिवार को नौ जनवरी से 20 जनवरी तक चलने वाले विशेष टीकाकरण पखवाड़े की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग पंचायत विभाग, आंगनबाड़ी, शिक्षा विभाग, नगरपालिका के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि नौ जनवरी से 20 जनवरी तक टीकाकरण पखवाड़े के अंतर्गत 0 से 5 साल के सभी बच्चे जो किसी भी प्रकार के टीकाकरण से वंचित हैं, अभियान चलाकर उनका टीकाकरण किया जाना है। जिससे शिशुओं की मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। बचपन में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए सबसे बेहतर उपाय टीकाकरण है। टीकाकरण के दौरान लगने वाली वैक्सीन शरीर को रोग से लड़ने की क्षमता को बढ़ाती है।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीकाकरण के संबंध में तैयार माइक्रोप्लान सभी ब्लॉक स्तरीय विभाग को समय से वितरित कर दिया जाए। टीकाकरण को बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। धर्मगुरुओं के साथ उनके क्षेत्र में बैठक कर लोगों को जागरूक किया जाए। टीकाकरण से वंचित सभी बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
556 सत्रों में चलाया जाएगा टीकाकरण अभियान
टीकाकरण 556 सत्रों में चलाया जाएगा। इसमें 3662 बच्चों को पेंटा-1, 3094 बच्चों को पेंटा-2, 2922 बच्चों को पेंटा-3, 3550 बच्चों को एमआर-1 और 4053 बच्चों को एमआर-2 वैक्सीन लगाई जाएगी। इस टीकाकरण पखवाड़ा में 134 एएनएम, 851 आशा कार्यकर्ता, 707 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 66 सुपरवाइजर को जिम्मेदारी दी गई। जो घर-घर जाकर बच्चों के टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगी और टीकाकरण केंद्र पर लाकर टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed