फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Campaign to find out of school children stopped

आउट ऑफ स्कूल बच्चों को तलाशने का अभियान रुका

Sun, 30 Jan 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Campaign to find out of school children stopped
शामली। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आउट ऑफ स्कूल बच्चों को तलाशने के अभियान पर फिलहाल थम गया है। इसकी वजह ये है कि कोरोना संक्रमण की वजह से स्कूल बंद होने के कारण बच्चों को तलाश नहीं किया जा रहा है। जिले में 2346 के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 990 बच्चों को तलाश कर विद्यालयों में नामांकित कराया गया है।
विज्ञापन

निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत छह से 14 साल के बालक-बालिकाओं को निशुल्क प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मिशन शारदा कार्यक्रम शुरू किया गया था। शासन के निर्देश पर इसका पहला चरण 10 सितंबर से 15 अक्तूबर तक चलाया गया। इस चरण में घर-घर जाकर इस आयु वर्ग के ऐसे बच्चों को तलाश किया गया, जो किसी कारण या मजबूरी में विद्यालय नहीं जा रहे हैं या नामांकन कराने के 45 दिन या इससे अधिक समय से विद्यालय नहीं गए।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत अधिकारियों को ऐसे बच्चों के अभिभावकों को शिक्षा का महत्व बताकर जागरूक करते हुए बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार करना है। दूसरा चरण 15 से 31 नवंबर तक चलाया गया। इस चरण में ऐसे बच्चे तलाश किए गए, जो ईंट भट्ठे, खदानों में काम करने वाले या श्रमिक परिवार से हो और वे विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर मंडल के आयुक्त डॉ. लोकेश एम ने इस अभियान को लगातार चलाए जाने के निर्देश बेसिक शिक्षा विभाग को दिए गए हैं। दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह में कोरोना संक्रमण व ठंड की वजह से स्कूलों में अवकाश चल रहा है। इसके चलते शारदा अभियान पर भी ब्रेक लगा हुआ है। इस अभियान में शासन से जिले को 2346 बच्चों को तलाश करने का लक्ष्य दिया गया है। अभी तक 990 बच्चों को तलाश कर विद्यालयों में नामांकित कराया गया है।

बेसिक शिक्षा विभाग के सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि कोरोना की वजह से स्कूल बंद चल रहे हैं, जिस कारण अभी बच्चों को तलाशने का कार्यक्रम भी रुका हुआ है। जिले में 990 बच्चों को तलाश कर विद्यालयों में नामांकित कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed