फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cameras keep an eye on the city

कैमरे रखेंगे शहर पर नजर

Tue, 22 Nov 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 22 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Cameras keep an eye on the city
- फोटो : Demo pic
शामली। नगर के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कवायद तेज हो चुकी है। शहर पर नजर रखने के लिए      प्रशासन द्वारा मुख्य स्थानों को चयनित जा रहा है। पहले चरण में 46 कैमरों के लिए 18 प्वाइंटों को चिह्नित किया जा चुका है।
विज्ञापन


नगर के वारदात को अंजाम देकर छिपकर भागना अब आसान नहीं होगा। व्यापारियों तथा पुलिस-प्रशसान के सहयोग से नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद अब तेज हो गई है। पुलिस के अनुसार प्रथम चरण में 46 कैमरे लगाए जाने की बात हुई है। इसी के चलते पुलिस द्वारा नगर में प्रमुख जगहों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले के बारे में सीओ सिटी निशांक शर्मा ने कहा कि व्यापारियों तथा विधायक और पुलिस-प्रशासन के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। ये ऐसे स्थानों पर लगाए जाएंगे, जहां पर अधिक से अधिक संख्या में भीड़ रहती है तथा चौबीसों घटें लोगों की आवाजाही रहती है। इसके अलावा शहर के प्रमुख बाजार, कालेज और धार्मिक स्थल को भी पुलिस ने इस श्रेणी में रखने जा रही है। इन स्थानों को चयनित किए जाने के बाद इसमें अब अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर आैर भी स्पॉट किए जा सकते हैं चिन्हित ः बताया जाता है कि पहले इन स्पॉटों पर कैमरे लगाएं जाएंगे और उसके बाद जरूरत पड़ने पर अग्रिम स्पॉट चुने जाएंगे ताकि उन पर कैमरे लगाएं जा सकें। 

वहीं, इस मामले के बारे में सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि फिलहाल 46 कैमरे लगाएं जाएंगे, उनके लिए स्पॉट का चिह्निकरण पूरा हो चुका है, उसके बाद जरूरत पड़ी तो ओर भी स्पॉट बढ़ाए जा सकते हैं।


इन स्थानों पर लगेंगे कैमरे
शामली में एसटी तिराहा, गुरुद्वारा तिराहा, धीमानपुरा फाटक, भिक्की मोड़, शिव चौक, वर्मा मार्केट, बड़ा बाजार में गांधी चौक, आजाद चौक, फव्वारा चौक, अजुध्या चौक, विजय चौक, अजंता चौक, आईसीआईसीआई बैंक तिराहा,          बुढ़ाना तिराहा, हनुमान टीला, हनुमान धाम, रेलवे स्टेशन, मयूर टॉकिज के  पास कैमरे लगाने के लिए स्पॉट को चिह्नित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed