{"_id":"628fc5cbf075f448c92de137","slug":"call-to-reach-kakra-mahapanchayat-on-29th-may-shamli-news-mrt590296819","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 मई को काकड़ा महापंचायत में पहुचने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 मई को काकड़ा महापंचायत में पहुचने का आह्वान
विज्ञापन
शामली। गठवाला खाप के थांबेदारों की बहावड़ी गांव में हुई बैठक में 29 मई को काकड़ा में होने वाली महापंचायत में भारी संख्या में हिस्सा लेने का आह्वान किया।
बहावडी गांव में गठवाला खाप के थांबेदारों की बैठक बृहस्पतिवार को लिसाढ गांव के बाबा चरण सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 29 मई को काकड़ा गांव में आयोजित महापंचायत में भारी संख्या में पहुंचने का निर्णय लिया गया। बहावड़ी थांबेदार बाबा श्याम सिंह मलिक, लांक थांबे के बाबा रविंद्र, हसनपुर थांबे के बाबा महिपाल, फुगाना थांबे के बाबा वीर सिंह ने कहा कि गठवाला खाप में बिखराव कोई नहीं है। गठवाला खाप पूरी तरह से भाकियू टिकैत और किसानों के साथ है।
बाबा रविंद्र सौहजनी, बाबा आजाद सिंह पुरा महादेव गठवाला खाप के सभी थाबेदारों ने यह निर्णय सभी 52 गांव से पहुंचे किसानों को सुनाया। बैठक में बिजली विभाग की ओर से निजी नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध करते हुए कहा कि बिजली के मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। साथ गन्ना भुगतान और आवारा पशु इन मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से गठवाला खाप के सभी थांबेदार और बत्तीसा खाप से शोकेंद्र ,विदेश मलिक चूनसा, वीर सिंह मलिक, अनुज प्रधान, देवराज पहलवान, पप्पू मलिक, संजीव प्रधान, कालू प्रधान व अन्य सभी गांव के जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे। संचालन ओमपाल मलिक फुगाना ने किया।