फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Call to make Krishna river holy and life-giving

कृष्णा नदी को पवित्र और जीवनदायिनी बनाने का आह्वान

Mon, 24 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Call to make Krishna river holy and life-giving
जललाबाद क्षेत्र के गांव चंदेना माल में कृष्णी नदी के जर्णोद्वार व सौन्दीर्यीकरण के शुभारंभ पर ? - फोटो : SHAMLI
कृष्णा नदी को पवित्र और जीवनदायिनी बनाने का आह्वान
विज्ञापन

जलालाबाद। प्रदेश के गन्ना विकास और चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने निर्मल कृष्णा नदी अभियान के तहत विधि विधान से हवन, पूजन कर और नारियल फोड़कर जीर्णोद्धार का शुभारंभ किया। उन्होंने गंगा मैया की तर्ज पर कृष्णा नदी को जीवनदायिनी बनाने का संकल्प दोहराया।
रविवार को प्रदेश के गन्ना विकास और चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन ब्लाक के चंदेना माल गांव में निर्मल कृष्णा अभियान के तहत कृष्णा नदी के जीर्णोद्धार, सुंदरीकरण का शुभारंभ विधि विधान से पूजन और नारियल फोड़कर कर किया। उन्होंने गंगा मैया एवं कृष्णी मैया का संकल्प दिलाते हुए कहा कि कृष्णा जीवनदायिनी है। नदी का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण करने संकल्प लिया गया है। मंत्री ने कहा कि घरों में सबमर्सिबल और टंकी से पानी का अनावश्यक दोहन ना किया जाए। जिससे भूगर्भ का जल स्तर बचा सकें। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा धन पानी है। पानी ही जीवन है। 52 किलोमीटर की कृष्णा में सवा मीटर नीचे तक सिल्ट सफाई का कार्य जल्दी कराया जाएगा। कृष्णा नदी के बराबर पटरी का निर्माण, खेलने के मैदान बनेंगे और वृक्षारोपण भी किया जाएगा। गांव के जो गंदे नाले हैं उनके पानी को भी रोकना है।
विज्ञापन

सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि कृष्णा नदी के सुंदरीकरण, जीर्णोद्धार के लिए 10.60 करोड़ की धनराशि व्यय की जाएगी। अतिक्रमण हटाने का काम 31 मई तक किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रभागीय वन अधिकारी संजय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, खंड विकास अधिकारी डॉक्टर पंकज, ग्राम प्रधान मामचंद शर्मा मौजूद रहे।

ललाबाद क्षेत्र के गांव चंदेना माल में कृष्णी नदी के जर्णोद्वार  व सौन्दीर्यीकरण के शुभारंभ पर का?

ललाबाद क्षेत्र के गांव चंदेना माल में कृष्णी नदी के जर्णोद्वार व सौन्दीर्यीकरण के शुभारंभ पर का?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed