फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Call to ensure a BJP victory in the 2027 Assembly elections.

Shamli News: विस चुनाव 2027 में भाजपा का परचम लहराने का आह्वान

Thu, 09 Jul 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 09 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Call to ensure a BJP victory in the 2027 Assembly elections.
शामली में भाजपा कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए। संवाद
शामली/थानाभवन/कांधला। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना है। सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम फहराना है।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का मुंडेट कला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला और राम दरबार का चित्र देकर स्वागत किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष बना है। भाजपा के हर कार्यकर्ता को कंधे से कंधा मिलाकर चलना है। विधानसभा सीटों पर कमल का फूल खिलाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। स्वागत समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, भाजपा एमएलसी प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिला प्रभारी विकास अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, प्रमोद सैनी आट्टा, रमेश गौड़ कश्यप, पवन तरार, सतेंद्र तोमर, मृगांका सिंह रहे। भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के जसाला फार्म हाउस में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed