फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Call to adopt the principles of Sant Ravidas in life

संत रविदास के सिद्घांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान

Wed, 16 Feb 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Call to adopt the principles of Sant Ravidas in life
कांधला कस्बे में रविदास जयंती की शोभा यात्रा में शामिल झांकी। - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले भर में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों को सजाया गया। जगह-जगह यज्ञ हुए और भंडारों में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर गोष्ठी आयोजित करके उनके सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। थानाभवन, बाबरी और कांधला कस्बे और खेड़की व भभीसा गांव में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के टंकी रोड स्थित संत रविदास मंदिर में संत रविदास की जयंती पर विधि विधान से हवन-यज्ञ आयोजित किया। इस मौके संत रविदास के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मोहल्ला पंसारियान में राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के मुख्यालय पर संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर उनके चित्र पर अरविंद झंझौट ने पुष्प अर्पित किए। गोष्ठी की अध्यक्षता नंदू प्रसाद वाल्मीकि और संचालन विशाल कुमार ने किया। गोहरनी गांव के बाहर शिव मंदिर में संत रविदास जयंती पर हवन यज्ञ आयोजित करके हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
चौसाना। कस्बे के थानाभवन मार्ग पर स्थित रविदास मंदिर में भंडारे आने जाने वालों को प्रसाद वितरण किया। संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गुरु रविदास को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और उन्होंने समाज में फैली छुआछूत, ऊंच-नीच को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंदिर में पहुॅंचे भक्तों को पुजारी रामकुमार शर्मा ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर चरण सिंह, सुनील, अमित, गोपाल, शंकर, राजपाल, संजीवा, रवि, कल्लू , रविन्द्र, राजू, सलेक, अंकित, राहुल, सोनू, मांगा, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाभवन में निकली शोभायात्रा पर की पुष्पवर्षा
थानाभवन। कस्बे में मोहल्ला नबीपुरा, मोहल्ला रेत्तीसराय, मोहल्ला माजरी स्थित संत रविदास मंदिरों में सुबह हवन-पूजन का कार्य संपन्न हुआ। दोपहर बाद बैंड-बाजों व सुंदर झांकियों के साथ संत रविदास की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मोहल्ला रेत्तीसराय में अनमोल गर्ग व मोहल्ला माजरी में पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। मोहल्ला नबीपुरा से निकाली गई शोभायात्रा में महात्मा बुद्ध, संत रविदास, भीमराव आंबेडकर, मां सावित्री बाई फुले व महात्मा ज्योतिबा फुले, गौतमबुद्ध, सरस्वती माता, शकिव पार्वती आदि झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा का नगर में लोगों ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया गया। जयंती समारोह में मास्टर संजय कुमार, मास्टर परवीन कुमार, देशराज मास्टर राजपाल, ईशम सिंह, अनिल, मुकेश, संदीप कश्यप, विनोद सैनी, लवी राणा, संदीप जिंदल, रामफल सैनी, अभिषेक, बालकिशन आर्य, विनीत कुमार कमल पाशा, डॉक्टर संजय कुमार गौतम, विनोद, पिंकी, जसवीर, रामफल, पिंटू, दिनेश, राकेश, राजेश कुमार, सुनील कुमार, ऋषिपाल सिंह, संजय, जनेशर, भागमल, वीरेंद्र, बालकिशन आर्य, अरविन्द कुमार, अक्षय, अंजुल, रणधीर आदि मौजूद रहे।
धूमधाम से निकाली गई शोभा यात्रा
कांधला। कस्बे में मोहल्ला रायजादगान में संत शिरोमणी गुरू रविदास की जयंती के उपलक्ष्य हवन यज्ञ आयोजित किया गया, बाद में विशाल भंडारे आयोजित करके सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया। दोपहर के समय संत शिरोमणी रविदास भवन मोहल्ला रायजादगान से भव्य विशाल शोभा यात्रा का उद्घाटन के पश्चात शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुन: मोहल्ला रायजादगान में आकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में बैंड, ढोल नगाड़ों के साथ डीजे पर धार्मिक भजनों के गुणगान से श्रद्धालु झूमते नजर आए। शोभा यात्रा में संत शिरोमणी गुरु रविदास का भव्य रथ आकर्षण का केंद्र रहा। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर, भारतीय जवान, गुरु रविदास, समेत अन्य झांकियां शामिल रही। इस मौके पर पूर्व सभासद तेजपाल सिंह, किरणपाल, अरविंद सभासद, विक्रांत, अनिल बोहरा, चंद्रहास, शिवकुमार, सतबीर, कृष्णपाल, अंकित, नरेश सैनी आदि मौजूद रहे। भभीसा गांव में रालोद प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी ने संत रविदास जयंती पर शोभा यात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर अरविंद झाल, लोकेंद्र खेड़ी, रविंद्र, सलेक, राजन जावला, कुलदीप, मोनू आदि मौजूद रहे।
कई गांवों धूमधाम से निकाली शोभा यात्रा
गढ़ीपुख्ता। खेड़की गांव में संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर शोभा यात्रा का का शुभारंभ ग्राम प्रधान मोहनलाल ने फीता काटकर किया। संत रविदास मंदिर में विधि विधान से प्रतिमा स्थापना की गई। इस मौके पर सतपाल, भूषण, अंग्रेज, मोहर सिंह, ओमपाल, राकेश, तेजपाल, हरपाल, रामपाल, सोहन, कुसुम पाल कृष्ण आदि लोग मौजूद रहे। हथछोया गांव के रविदास मंदिर में डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा समिति ने संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया।
इस दौरान ग्राम प्रधान देवेंद्र तोमर, समिति के सदस्य डॉ. संदीप कुमार ,बृजेश कुमार, अंकुर कुमार, सुमित कुमार, एमडी संजू कुमार आदि सदस्य मौजूद रहे। गढ़ी अब्दुला खां में संत शिरोमणि रविदास की जयंती के अवसर पर मंदिर में हवन पूजन किया। बाद में सुंदर-सुंदर झांकियां जिसमें संत शिरोमणि गुरु रविदास बाबा भीमराव आंबेडकर भोला पार्वती राधा कृष्ण आदि झांकियां डीजे बैंड बाजों के साथ निकाली गई। इस दौरान प्रमोद कुमार, मास्टर शिवराज, भंवर, भगत सिंह, डॉ. राजीव, मिंटू, विकास, फरहान खान, प्रधान प्रतिनिधि, बिजेंद्र, नरेंद्र आदि लोग मौजूद रहे। राझड़, भैंसवाल, मालैंडी, ताना,पे लखा, पलठेडी, मानकपुर आदि गांव में रविदास मंदिर से गांव के मुख्य मार्गों से संत शिरोमणि रविदास, मीराबाई, डॉ.भीमराव आंबेडकर, शिव पार्वती आदि की सुंदर झांकियां निकाली गई। इस दौरान राझड़ में कमेटी के अध्यक्ष संजीव, कोषाध्यक्ष सनम, अनुज, महासचिव लोकेश कुमार, सहेंद्र, अक्षय, शेखरचंद, डॉ. दर्शन, त्रिलोक आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
रविदास जयंती पर निकली शोभा यात्रा
बाबरी। संत शिरोमणि रविदास की जयंती के अवसर पर संत रविदास कमैटी के तत्वावधान में गांव बाबरी में एक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें कई सुंदर झांकी शामिल रही। शोभायात्रा आंबेडकर चौपाल से प्रारंभ होकर हरिजन बस्ती वाल्मीकि बस्ती, कैडी बस स्टैंड, कुरैशियान बस्ती से होती हुई बाबरी के मुख्य बाजार से गुजरती हुई वापस आंबेडकर चौपाल पर संपन्न हुई। इस दौरान ओमप्रकाश लांबा, डॉ. राजबीर लांबा, अमित कटारिया, सूर्यकांत, रमेश, ब्रह्मपाल, रघबीर, जोगिंद, संत कुमार, प्रभु सिंह, बलबीर आदि मौजूद रहे।

बाबरी। जानकीदास जनता इंटर कॉलिज कैडी में बुधवार कब संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रधानाचार्य कंवरपाल सिंह ने छात्रों से शिरोमणि के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

थानाभवन में संत रविदास जयंती शोभायात्रा में शामिल समाजसेवी संजय शर्मा व अनमोल गर्ग।

थानाभवन में संत रविदास जयंती शोभायात्रा में शामिल समाजसेवी संजय शर्मा व अनमोल गर्ग।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed