फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cabinet Minister Suresh Rana in the district today

कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा आज जिले में

Sat, 28 Dec 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Suresh Rana in the district today
शामली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले में पहुंचेंगे। वह 30 दिसंबर तक जनपद में रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शनिवार को दोपहर तीन बजे शामली के सिटी ग्रीन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना के अंतर्गत प्रेरणा कार्यक्रम में शामिल होंगेे। शाम चार बजे ग्राम जमालपुर से भूरा तक पीएमजीएसवाई रोड का पावटी कला में लोकार्पण करेंगे। शाम छह बजे थानाभवन क्षेत्र के गांव देवीपुरा में सीसी रोड का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

रविवार सुबह नौ बजे कैंप कार्यालय थानाभवन पर जनता दर्शन कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे तक रहेंगे। एक बजे भाजपा के जिला कार्यालय पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। तीन बजे पुरमाफी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। साढ़े तीन बजे गांव नोनांगली, चार बजे चोंदाहेड़ी गांव में सीसी रोड का लोकार्पण करेंगे। सोमवार सुबह 10 बजे कच्ची गढ़ी गांव में सीसी रोड का लोकार्पण के बाद 11 बजे गांव फूंसगढ़ में सीसी रोड का का लोकार्पण के बाद 12 बजे मुंडेट खादर गांव में एक सड़क का लोकार्पण करेंगे। हथछोया में सीसी रोड का लोकार्पण के बाद दो बजे पिंडोरा गांव में एक बारात घर का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed