फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   cabinet minister did public relations in villages

कैबिनेट मंत्री ने गांवों में किया जनसंपर्क

Wed, 17 Nov 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
cabinet minister did public relations in villages
बाबरी क्षेत्र के गांव सोंटा में विकास कार्यो के बारे में ग्रामिणो को जानकारी देते गन्ना मंत्री स - फोटो : SHAMLI
कैबिनेट मंत्री ने गांवों में किया जनसंपर्क
विज्ञापन

शामली। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क कर केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास की योजनाओं का बखान किया। क्षेत्र के गांव सोंटा, भनेड़ा, कास्सोपुर, खानपुर में नुक्कड़ सभाओं में कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे प्रदेश को एक सूत्र में पिरोकर नई दिशा देने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से पिछली तीन सरकारें उत्तर प्रदेश का विनाश करने पर तुली हुई थीं। उस बिगड़ी व्यवस्था को ठीक करने में समय लगा, लेकिन वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश का विकास रूपी पहिया तेजी से दौड़ रहा है। पूर्व की सरकारों में मुख्यमंत्रियों के लिए दो या पांच जिले खास होते थे, लेकिन योगी के लिए पूरा प्रदेश एक समान है। उनकी प्राथमिकता गरीब मजदूर किसान को विकास योजनाओं का लाभ दिलाना है। प्रदेश में अपराधी योगी के नाम से ही कांपते हैं। इस दौरान मुकेश प्रधान, इंद्रपाल सिंह पूर्व प्रधान, कपिल नैन, ओमवीर सिंह, मुकेश शर्मा, ऋषिपाल फौजी, सुधीर कुमार, बिल्लू प्रधान बुटराड़ा, मिंटू प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान कास्सोपुर, अनिल प्रधान भनेड़ा जट्ट, सतेंद्र कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed