{"_id":"5fa59a8f8ebc3ec5f0431969","slug":"cabbage-prices-fall-farmers-are-suffering-losses-shamli-news-mrt5098711168","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोभी के गिरे दाम, नुकसान उठा रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोभी के गिरे दाम, नुकसान उठा रहे किसान
विज्ञापन
जलालाबाद में गोभी की फसल
- फोटो : SHAMLI
जलालाबाद। जिले के गोभी उत्पादक किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक सप्ताह के भीतर ही गोभी के बाजार में दाम 40 रुपये से घटकर 20 रुपये किलो पर आ गए हैं। 30 से 35 रुपये किलो खरीदी जा रही गोभी अब किसानों से चार से पांच रुपये किलो ही ली जा रही है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि अचानक गोभी की आवक बढ़ी है, जबकि मांग कम हो गई है। इससे दाम गिर गए हैं।
जनपद में थानाभवन, जलालाबाद और कैराना क्षेत्र में फूल गोभी उगाई जाती है। जिले में फूल गोभी का रकबा लगभग दो हजार हेक्टेयर है। एक सप्ताह पहले तक फूल गोभी के दाम 40 रुपये किलो थे। किसानों से इसे 30 से 35 रुपये किलो तक खरीदा जा रहा था। अच्छे दाम मिलने से गोभी उत्पादक खुश थे, लेकिन करवाचौथ से दो दिन पहले अचानक गोभी के दाम गिर गए। अब बाजार मूल्य 20 रुपये किलो पर आ गया है। जबकि किसानों से यह चार से पांच रुपये किलो ही खरीदी जा रही है।
-----------
अगेती फसल में हुआ लाभ
इस बार गोभी की फसल काफी अच्छी है। जलालाबाद क्षेत्र के किसान कयूम खान, राजकुमार, पिंकी सैनी बताते हैं कि इस बार फसल में कोई रोग नहीं है। फसल अच्छी देखकर किसान खुश थे। जिनकी फसल अगेती थी उन्हें काफी लाभ हुआ है, लेकिन जिन किसानों की फसल 20-25 दिन पिछड़ गई उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्हें गोभी अब सस्ते दाम पर बेचनी पड़ रही है।
विज्ञापन
----------
मंडियों में अधिक आवक से गिरे दाम
किसान बबलू सैनी, गौरव पाल, यशपाल सिंह, सतीश कुमार, दर्शन, केशव राम ने बताया कि सहारनपुर, बिजनौर के नगीना, धामपुर, नजीबाबाद, देहरादून, ज्वालापुर, हरिद्वार की मंडियों में गोभी की आवक खूब हो रही है। इससे दाम अचानक गिर गए हैं। सब्जी विक्रेता माल अधिक होते ही दाम घटा देते हैं।
----------
आलू महंगा होने से भी कम मांग
गोभी की सब्जी आलू के साथ पकाई जाती है। इस बार आलू के दाम 40 से 45 रुपये प्रति किलो हैं। आलू महंगा होने के कारण गोभी की कम मांग है। शामली नाला पटरी मंडी के सब्जी विक्रेता राजकुमार बताते हैं कि आवक अधिक और मांग कम होने के कारण गोभी के दाम कम हो गए हैं।

जलालाबाद में गोभी की फसल- फोटो : SHAMLI