फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   By snatching the mobile of the passer-by, the bike rider escaped

राहगीर का मोबाइल छीनकर बाइक सवार हुए फरार

Sun, 13 Feb 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
By snatching the mobile of the passer-by, the bike rider escaped
कैराना। एक दिन पहले बाइक सवार दो चोर पैदल जा रहे एक युवक का मोबाइल छीन कर फरार हो गए। दोनों आरोपी दुकान के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब 7 बजकर 55 मिनट पर पानीपत रोड नवाब मार्केट के निकट स्टार फ्लेक्स के सामने से होकर तीन युवक पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो आरोपियों ने एक युवक के हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। वहीं मोबाइल छीने जाने की घटना एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में बाइक सवार एक आरोपी हरे रंग की जर्सी पहने हुए था। बाइक पर पीछे बैठे दूसरे आरोपी ने सफेद चादर से अपना मुंह लपेट रखा था। वहीं मोबाइल छीने जाने के बाद तीनों युवकों ने दौड़कर आरोपियों का पीछा करते हुए शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने आरोपियों का कांधला तिराहे तक पीछा किया, लेकिन आरोपियों ने अपनी बाइक की गति बढ़ा दी और फरार हो गए। बताया गया कि जिस युवक का मोबाइल छीना गया है। उसके नाम का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed