फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Businessmen's business is being affected by weekly penetration

साप्ताहिक पैठ से प्रभावित हो रहा है बनत के व्यापारियों का कारोबार

Sat, 25 Jun 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Businessmen's business is being affected by weekly penetration
- बनत के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष से मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल बनत नगर इकाई के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर अध्यक्ष लोकेश कश्यप के नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग से मिला। व्यापारियों ने समस्याओं से अवगत कराकर प्रदेशाध्यक्ष से समाधान की मांग की।

शहर के सुभाष चौक स्थित प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष से मिलकर बनत के व्यापारियों ने कहा कि कस्बे में हर बृहस्पतिवार को लगने वाले साप्ताहिक पैठ बाजार से उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों को इस साप्ताहिक पैठ से मुक्ति दिलाई जाए। व्यापारियों ने कहा कि सिंगल यूज पॉलिथीन की चेकिंग की आड़ में व्यापारियों पर जुर्माना लगाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। सिंगल यूज पॉलिथीन का निर्माण बंद कराया जाए। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि डीएम जसजीत कौर से मिलकर बनत के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक जुलाई से पूरे देश में सिंगल यूज पॉलीथिन पर बैन लगाने की योजना है। व्यापारियों के संगठन ने दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मिलकर इस सिंगल यूज पॉलिथीन पर एक जुलाई से देशभर में लगने वाले प्रतिबंध को एक वर्ष तक टालने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष अशोक नामदेव, विकास गांधी, रजत कुमार, सचिन गुप्ता, सुरेश पाल व नितिन अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed