{"_id":"5e14c2418ebc3e87be2cfab9","slug":"businessman-s-son-achieved-success-shamli-news-mrt462624334","type":"story","status":"publish","title_hn":"--व्यापारी के बेटे अनिल कुमार प्रजापति ने यूपीएससी परीक्षा में पाई सफलता----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
--व्यापारी के बेटे अनिल कुमार प्रजापति ने यूपीएससी परीक्षा में पाई सफलता----
विज्ञापन
व्यापारी के बेटे ने कामयाबी हासिल की
शामली। शामली के व्यापारी के बेटे अनिल कुमार प्रजापति ने कामयाबी की उड़ान भरी है। अनिल कुमार प्रजापति का रक्षा मंत्रालय के सेना चिकित्सा सेवा महानिदेशालय में स्टोर अधिकारी राजपत्रित अधिकारी पर चयनित हुए हैं।
ब्यापारी के बेटे की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। बागपत जिले के रठौड़ा गांव के मूल निवासी अनिल कुमार प्रजापति ने वर्ष 2001 में इलेक्ट्रानिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी में देहरादून से डिप्लोमा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया था। उसने भारतीय नौसेना में देश की सेवा करने का निर्णय लिया। अगस्त 2001 में भारतीय नौसेना में ज्वाइन कर लिया। नौसेना में ट्रेनिंग के दौरान ही एक वर्ष के बाद 2002 में पुन: भारतीय नौसेना में परीक्षा तथा साक्षात्कार देकर डायरेक्ट एंट्री डिप्लोमा होल्डर में चयनित हो गया। भारतीय नौसेना में सेवा के दौरान उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी में एडवांस डिप्लोमा, बीएससी, इंफॉमेंशन टेक्नोलॉजी के कई कोर्स, नौसेना के हायर एजुकेशन टेस्ट, लीडर शिप कोर्स, मैनेजमेंट कोर्स सहित कई सारे अन्य कोर्स उत्तीर्ण किए। अनिल कुमार प्रजापति ने समुद्र के अंदर दुश्मन की स्थिति का पता कर दुश्मन को पानी पिलाने में महारत हासिल किया। आईबीपीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर पंजाब एंड सिंध बैंक गॉव बिटावड़ा में कैशियर के पद पर कार्य भार संभाला। अनिल कुमार प्रजापति का रक्षा मंत्रालय के सेना चिकित्सा सेवा महानिदेशालय में स्टोर अधिकारी पर हुई तैनाती से लोगों में खुशी का माहौल है। इसके बाद, स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व सैनिक प्रवेंद्र मलिक, निवासी लिसाढ़ संजय एवं ब्रजेश कुमार गर्ग मौजूद रहे।