{"_id":"5a3bfba24f1c1b5c0c8b473f","slug":"businessman-mobilized-in-protest-against-attack-on-the-public-service-center-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा केंद्र संचालक पर हमले के विरोध में व्यापारी लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसेवा केंद्र संचालक पर हमले के विरोध में व्यापारी लामबंद
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
जनसेवा कें्द्र संचालक और व्यापारियो से वार्ता करते सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली शहर की वर्मा मार्केट में जनसेवा केंद्र पर हमला, तोड़फोड़ और संचालक को बुरी तरह पिटाई करने के मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता चल रही है। सीओ सिटी के सामने दोनों पक्षों की वार्ता हुई, जिसमें तय हुआ कि शुक्रवार को दोनों पक्षों के बैठक में समझौता होगा। बृहस्पतिवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे वर्मा मार्केट के व्यापारियों ने एकजुटता के साथ अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन भी किया। हमले के विरोध में व्यापारी एकजुट हो गए हैं। व्यापारियों ने कहा कि समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
बुधवार को आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुए विवाद में जनसेवा केंद्र संचालक और गांव लिलौन निवासी एक व्यक्ति के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद जनसेवा केंद्र संचालक विपिन को बुरी तरह पीटा गया था और केंद्र में तोड़फोड़ भी कर दी गई थी। पुलिस ने रात में दो लोगों को पकड़ लिया था, लेकिन समझौते की वार्ता चलने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया। उधर, बृहस्पतिवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे वर्मा मार्केट के व्यापारियों ने एकजुटता के साथ अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन भी किया। इसके बाद सभी व्यापारी इकट्ठा होकर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह के पास पहुंचे। वहां व्यापारी नेता घनश्यामदास गर्ग, बजरंग दल के मेरठ प्रांत छात्र प्रमुख विवेक प्रेमी, रवि संगल, अनुराग जैन, अंकित गोयल, विपिन, आनंद शर्मा आदि की दूसरे पक्ष के लोगों के साथ सीओ सिटी ने वार्ता कराई। दोनों ही पक्ष समझौता करने पर राजी हो गए। इस दौरान तय हुआ कि शुक्रवार को एक बार फिर से दोनों पक्ष बैठक करके घटना पर समझौता करेंगे।