{"_id":"63fe350aeffa8f12f10ba706","slug":"business-of-adulterated-sweets-increased-on-holi-action-slow-shamli-news-c-14-1-137189-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: होली पर मिलावटी मिठाई का बढ़ा कारोबार, कार्रवाई सुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: होली पर मिलावटी मिठाई का बढ़ा कारोबार, कार्रवाई सुस्त
विज्ञापन
- सभी ब्लॉक में तैयार किया जा रहा मिलावटी मावा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। होली पर्व नजदीक जिले में मिलावटी मावा से मिठाई बनाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। मिठाई की दुकानों पर मिलावटी मावा से बनी मिठाई सज गई हैं। जिस पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की कार्रवाई अभी तक सुस्त है।
होली रंगों का त्योहार है। गुझिया सहित कई मिठाई होली की शोभा को बढ़ाती हैं। जिले में भी होली से पूर्व मिठाइयों के बाजार सज गए हैं। मिठाई के दुकानदारों ने अलग-अलग तरह की मिठाइयां बना रहे हैं। कैराना, थानाभवन, कांधला, चौसाना क्षेत्र में नकली मावा बड़ी मात्रा में तैयार किया जाता है। जिससे मिठाई का निर्माण होता है। त्योहारों के सीजन पर शुद्ध मावा की मिठाई न मिलने के कारण लोग मजबूर होकर बाजार से नकली मावा से बनी मिठाई खरीदते हैं। जो लोगों की सेहत को सीधा नुकसान पहुंचाती है।
क्षेत्र में मिलावटी मिठाइयां बनाने वाले दुकानदारों के खिलाफ यूं तो कई बार सैंपल की कार्रवाई हो चुकी हैं, लेकिन फिर भी इस कारोबार पर अंकुश नहीं लग पाया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर का कहना है कि होली पर्व के मद्देनजर विभाग ने नमूने लेने की कार्रवाई शुरु कर दी है। आने वाले दिनों में कार्रवाई में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
दूध के दो नमूने लिए
शामली। मंगलवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने थाना भवन के मोहल्ला घेर में पहुंचकर वहां से दूध के दो नमूने लिए। उन्होंने दूध के नमूनों को जांच के लिए भेज दिया है। बताया कि रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।