फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Buses will be operated according to the number of passengers and convenience

Shamli News: यात्रियों की संख्या और सहूलियत के हिसाब से होगा बसों का संचालन

Sun, 20 Aug 2023 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
Buses will be operated according to the number of passengers and convenience
-रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर परिवहन निगम ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन

-बसों के फेरे भी बढ़ेंगे, त्योहार पर यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रक्षाबंधन के को लेकर परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी के चलते पर्व पर रोडवेज बसों का संचालन यात्रियों की संख्या और सहूलियत के हिसाब से होगा। जरूरत पड़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ेंगे, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके।

सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र में 597 बसों का बेड़ा है। सबसे ज्यादा 197 बसें सहारनपुर डिपो में है। पिछले महीने रोडवेज बसों को यात्री कम मिलने से आमदनी पर असर पड़ा। अब त्योहार शुरू हो गए हैं। इन्हें भुनाने के लिए परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आगामी त्योहार रक्षाबंधन है। ऐसे में रोडवेज की अब रक्षाबंधन के त्योहार पर टिकी है। अधिकारी पिछले वर्ष त्योहार के दिनों में विभिन्न मार्गों पर यात्रियों की संख्या और बसों की कमाई का आंकड़ा देखा जा रहा है। यात्रियों की संख्या के अनुसार ही मार्गों पर बसों का संचालन किया जाएगा। यहीं नहीं रक्षाबंधन पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सहारनपुर डिपो के एआरएम जोगेंद्र सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जिन मार्गों पर अधिक यात्री मिलेंगे, वहां बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed