फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Buses will be checked, UP-Haryana Police will patrol

बसों में होगी चेकिंग, गश्त करेगी यूपी-हरियाणा पुलिस

Mon, 06 Jul 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Buses will be checked, UP-Haryana Police will patrol
कांवड़ यात्रा रोकने के लिए हरियाणा के सनौली में बैठक के बाद बाहर आते शामली और पानीपत के डीएम, एसपी? - फोटो : SHAMLI
बसों में होगी चेकिंग, गश्त करेगी यूपी-हरियाणा पुलिस
विज्ञापन

शामली/कैराना। शासन ने कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी है, लेकिन कांवड़ियों को रोकने के लिए एहतियातन पुलिस प्रशासन अपने स्तर पर पूरी तैयारी कर रहा है। इसी के चलते सोमवार को हरियाणा के सनौली में पुलिस प्रशासनिक अफसरों में विचार मंथन में कई निर्णय लिए गए।
बैठक में शामली डीएम जसजीत कौर ने कहा कि यूपी सरकार ने इस बार इस बार कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है। शामली जनपद में हरियाणा के ही सबसे ज्यादा कांवड़िये गुजरते हैं। इसलिए शामली प्रशासन चाहता है कि हरियाणा सीमा में ही कांवड़ियों को रोक लिया जाए तो बेहतर होगा। हरियाणा प्रशासन ने भी इस पर सहमति जताई। कहा कि उनके यहां भी शासन ने कांवड़ यात्रा को स्थगित किया है। प्रयास है कि हरियाणा से कोई भी कांवड़िया कांवड़ लेने ना जाए। एसपी शामली विनीत जायसवाल ने कहा कि जनपद पानीपत की सीमा से लगने वाले यमुना ब्रिज बार्डर पर जनपद शामली की पुलिस पार्टी चेकिंग के लिये मुस्तैद कर दी गई है, जो पानीपत से आने वाले प्रत्येक वाहन की चेकिंग कर रही है। दोनों जनपदों के अधिकारियों में आपसी सहमति हुई कि यमुना ब्रिज बार्डर पर दोनों जनपदों की संयुक्त टीम बैरियर, बैरिकेडिंग लगाकर 24 घंटे चेकिंग करेगी। यह भी तय हुआ कि कांवड़ यात्रा स्थगित होने का जनमानस में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। कुछ लोग प्राइवेट टैक्सी बुक करके भी कांवड़ लेने जाते हैं। इन लोगों को रोकने के लिए शामली से पानीपत तक चलने वाली प्राइवेट और रोडवेज बसों की रैंडम चेकिंग भी की जाएगी। सादी वर्दी में पुलिस कर्मी यात्री बनकर पता लगाएंगे कि कोई कांवड़ लेने तो नहीं जा रहा। यदि कोई कांवड़िया मिलता है तो उसे समझाबुझाकर वापस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीजे संचालक, ट्रेवल एजेंटों के बंदपत्र भरवाएंगे
बैठक में ये भी निर्णय हुआ कि डीजे संचालक और प्राइवेट वाहन बुक करने वाले ट्रेवल एजेंटों से भी इस बात के बंद पत्र लिए जाएंगे कि वह अपना डीजे सिस्टम या वाहन किसी कांवड़िये के लिए बुक नहीं करेंगे। दरअसल कांवड़िये डीजे और प्राइवेट वाहन बुक करके भी जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा बॉर्डर पर रोकेंगे राजस्थान के कांवड़िये
जनपद पानीपत की सीमा में राजस्थान से आने वाले श्रद्धालुओं को बार्डर पर ही रोककर उन्हें वापस भेजने के लिए भी सहमति हुई । हरियाणा के अफसरों ने कहा कि वह भी राजस्थान से लगी सीमा पर विशेष ध्यान देंगे और ऐसे लोगों को समझाकर वापस भेजा जाएगा।

बैठक में मौजूद अधिकारी
शामली जनपद से जिलाधिकारी जसजीत कौर, एसपी विनीत जायसवाल, एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, सीओ प्रदीप सिंह और कैराना कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा मौजूद रहे। हरियाणा के पानीपत की ओर से डीसी धर्मेंद्र सिंह, एसपी मनीषा चौधरी, एसडीएम साहिल गुप्ता, नायब तहसीलदार बापौली नरेश कौशल, डीएसपी प्रदीप कुमार व एसएचओ सनौली सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed