चक्का जाम में फंसी बसें, पैदल जाने को मजबूर रहे यात्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा कैराना अपने घर भतीजी शब्बो के साथ लौट रही फेमिदा ने बताया कि वह सहारनपुर से कभी टेंपो तो कभी दूसरे वाहन से चलकर यहां तक पहुंचे। उन्हें जाम के कारण बस नहीं मिली। टेंपो ने भी एसटी तिराहे पर उतार दिया। उनके पैसे भी दुगने तीन गुने लग गए और परेशानी अलग से झेलनी पड़ी। अहसान और तारिक ने बताया कि थानाभवन से बड़ौत जाने के लिए बस से चले थे। बस ने एसटी तिराहे पर उतार दिया। बस स्टैंड तक जाने के लिए दो किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है।
थानाभवन निवासी विवेक कुमार ने बताया कि वह गुरुग्राम में नौकरी करता है। घर से चला तो बस मिल गई, लेकिन शामली में जाम में बस फंस गई। अब पैदल बस अड्डे पर जाना पड़ रहा है। सहारनपुर के ननौता निवासी धनंजय ने बताया कि उसे लोनी जाना है, लेकिन जाम की वजह से पैदल जाना पड़ रहा है। रामपुर मनिहारन निवासी इसरार ने बताया कि शामली के एक अस्पताल में उसके रिश्तेदारी में महिला बीमार है, उसका पता लेने के लिए आया था, लेकिन एसटी तिराहे तक बस आई, वहां से पैदल जाना पड़ रहा है।
इसी तरह गांव भैंसानी निवासी वसीम ने बताया कि उसे सरधना रिश्तेदारी में जाना है। बस अड्डे तक पैदल जाना पड़ रहा है। थानाभवन निवासी घनश्याम ने बताया कि शामली में कैराना रोड पर निजी कार्य के लिए बस से आया था। बस ने शहर से बाहर उतार दिया। करीब दो किमी पैदल चलना पड़ेगा। गांव लिलौन में जाम के कारण वहां से करीब तीन किमी तक यात्री पैदल चलकर शामली पहुंचे। कैराना रोड पर सुबह के समय पूर्वी यमुना नहर खेड़ी पुल पर बसें रोकी गई। वहां से भी करीब तीन किमी तक यात्रियों को पैदल चलना पड़ा। यही हाल झिंझाना मार्ग पर रहा। बसें शहर तक न पहुंचने के कारण लोग परेशान रहे।

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर भाकियू के जाम दोरान पैदल जाते यात्री- फोटो : SHAMLI

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर भाकियू के जाम दोरान बच्चो के साथ पैदल आती महिला- फोटो : SHAMLI

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर भाकियू के जाम दोरान पैदल जाती युवतियां- फोटो : SHAMLI

शामली गुरूद्वारे तिराहे पर भाकियू के जाम दोरान सहारनपुर तिराहे पर वाहनो को रोकते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली गुरूद्वारे तिराहे पर भाकियू के जाम दोरान सहारनपुर तिराहे पर वाहनो को रोकते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

ामली गुरूद्वारे तिराहे पर भाकियू के जाम दोरान धीमानपुरा फाटक पर वाहनो को रोकते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली गुरूद्वारे तिराहे पर भाकियू के जाम दोरान धीमानपुरा फाटक पर वाहनो को रोकते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI