फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Buses reached late, some people reached Ayodhya and some returned

Shamli News: बसें पहुंची लेट, कुछ लोग अयोध्या पहुंचे तो कुछ वापस लौटे

Tue, 06 Feb 2024 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Buses reached late, some people reached Ayodhya and some returned
शामली/जलालाबाद। अयोध्या में रामलला के दर्शन की आस संजोएं सैकड़ों रामभक्तों को 10 घंटे के लंबे इंतजार के बाद बसें नहीं मिलने पर वापस लौटना पड़ा। वहीं शामली में भी बसों के लिए भक्तों को काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जलालाबाद में पिछले चार दिनों से कस्बे के भाजपा कार्यकर्ता, मंडल महामंत्री बोबी शर्मा घर-घर जाकर रामभक्तों को अयोध्या जाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इसमें लगभग 120 रामभक्तों ने अयोध्या दर्शन हेतु 500 रुपये सहयोग राशि के रूप में देकर अपनी सीट बुक कराई थी। भाजपा जिला संगठन द्वारा नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं को 4 बसों की व्यवस्था कराई थी। 5 फरवरी सोमवार को सुबह 8 बजे अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए यात्रियों का जाना तय हुआ था। सोमवार सुबह से ही ठंड व बूंदाबांदी के बावजूद सैकड़ों रामभक्त कस्बे के लुहारी दरवाजा मेला ग्राउंड में एकत्र हो गए थे। इस दौरान रामभक्तों में भारी उत्साह था। बसों के इंतजार में महिला रामभक्तों ने सुंदर कांड का पाठ प्रारंभ कर दिया था, परंतु जैसे-जैसे समय बढ़ता गया रामभक्तों की बेचैनी भी बढ़ने लगी। आखिरकार 2 बजे तक बसों का इंतजार करने के बाद उनकी आस टूट गई। आयोजकों से बार बार पूछने पर, बस गाड़ी 20 मिनट में पहुंच रही है, ऐसा आश्वासन मिलता रहा। शाम 3 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी रामभक्तों से वापस घर लौटने के लिए कहा। शामली में भी विजय चौक और नाला पटरी के पास भक्तजन बसों का इंतजार करते रहे। काफी समय बाद बसें आईं, तब कहीं जाकर श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed