फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Buses missing in the evening, passengers worried

Shamli News: शाम ढलते ही बसें नदारद, यात्री परेशान

Sun, 02 Apr 2023 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Buses missing in the evening, passengers worried
- दिल्ली, करनाल और पानीपत की नहीं मिली बस
विज्ञापन

फोटो
शामली। शहर से शाम के समय अन्य शहरों के लिए बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मजबूरी में यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। डग्गामार वाहन चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं।
जिले में हरियाणा के पानीपत और करनाल के साथ बागपत के कई लोग नौकरी व अन्य काम करते हैं। इनके लिए शाम को अपनी मंजिल तक पहुंचना मुसीबत भरा साबित होता है। छह बजे से पहले ही दिल्ली, पानीपत और करनाल की बसों का संचालन बंद हो जाता है। जिसके कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। ऐसे में उन्हें डग्गामार वाहनों में ज्यादा पैसा खर्च करके अपनी मंजिल तक पहुंचना पड़ता है। यात्री शाम के समय बसों के संचालन की मांग करते हैं, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जाता।
विज्ञापन


शाम होते ही बसों का संचालन बंद हो जाता है। मैं दिल्ली में नौकरी करता हूं। रात नौ बजे से ड्यूटी है। काफी देर तक खड़े रहने के बाद भी कोई बस नहीं आई। दिल्ली जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा- सोनू, यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे जरूरी कार्य से खेकड़ा जाना था, काफी देर से बस नहीं आई है। अब डग्गामार वाहन का ही सहारा लेना पड़ेगा। रोडवेज को यात्रियों की सुविधा के लिए रात में भी बसों का संचालन करना चाहिए।- सुमित गौतम, यात्री।

पानीपत के लिए काफी देर से बस नहीं आई। अक्सर ऐसा ही होता है। बसों की कमी के कारण यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कम से कम 9 बजे तक बसों का संचालन होना चाहिए।- संजय चौहान, यात्री।


मुझे किसी काम से लोनी जाना था। अब बस नहीं मिल रही है। डग्गामार वाहन से ही जाना पड़ेगा, जो अधिक किराया वसूलते हैं और यात्रियों को भी वाहन में ठूस कर बैठाते हैं। इस समस्या का हल होना चाहिए।- विकास, यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed