फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Buses and trains from fog-bearing wheels paused

कोहरे के असर से बसों और ट्रेनों के पहिए थमे

Sat, 03 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 03 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Buses and trains from fog-bearing wheels paused
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। धीरे-धीरे कोहरे का असर दिखाई देने लगा है। कोहरे के कारण बस और ट्रेन अपने गंतव्य पर निर्धारित समय से लेट पहुंच रही हैं। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वहीं, स्कूली बच्चों को भी कोहरे की मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को घना कोहरा होने के कारण यात्रियों और स्कूली बच्चों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। शामली डिपो के अधीक्षक राजेंद्र ने बताया कि कोहरे के कारण बसों का संचालन देर से हो रहा है।
विज्ञापन


वहीं, ट्रेनें भी एक से दो घंटे तक लेट पहुंच रही हैं। शुक्रवार को सहारनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन का शामली पहुंचने का समय 7.30 बजे है। जबकि यह ट्रेन 35 मिनट देरी से पहुंची। दिल्ली की ओर से आने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय 8.50 है वह भी देरी से ही पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके कारण सहारनपुर की ओर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन भी स्टेशन पर समय से नही पहुंच सकी। इसके साथ ही दिल्ली की ओर से लाल ट्रेन का शामली पहुंचने का समय 11.45 है लेकिन वह भी शामली स्टेशन पर निर्धारित समय से करीब एक घंटा देरी से पहुंच सकी। जिसके बाद सहारनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 11.45 पर शामली स्टेशन पर पहुंच जाती है। वह करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंची।

जिसके कारण दिल्ली की ओर जाने वाले यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे। वही पब्लिक स्कूूलों के बच्चे और ठिठुरते हुए नजर आए। बसों में जाने वाले बच्चे भी स्कूल में कम स्पीड के कारण व दुर्घटना से बचने के कारण स्कूल में 15 से 20 मिनट देरी से ही पहुंच सके। दोपहिया चालक भी कोहरे के कारण हेड लाइट जलाकर चल रहे हैं।


घने कोहरे के चलते हुआ जन-जीवन अस्त-व्यस्त  
थानाभवन। सप्ताह में दूसरी बार सुबह घने कोहरे से लोगों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। सबसे ज्यादा परेशानी विद्यालय जाने वाले बच्चों को हुई। शुक्रवार  की प्रात: से ही पूरे       क्षेत्र को घने कोहरे ने अपनी  आगोश में ले लिया। सूर्यदेव ने       दस  बजे के बाद ही दर्शन दिए। तब कहीं जाकर कोहरा छंटना प्रारंभ हुआ। घने कोहरे व ठंड के कारण लोग परेशान रहे। सड़कों   पर वाहन लाइटें जला कर  रेंगते  हुए चल रहे थे। हालात इतने  खराब थे वाहन चालकों को एक  दो मीटर तक ही दिखाई दे रहा        था। इस सप्ताह में मंगलवार के  बाद शुक्रवार को अचानक कोहरे का कहर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed