फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bus stand and depot will be built in 25 thousand square meter land

Shamli: 25 हजार स्कवायर मीटर में बनेगा बस अड्डा व डिपो, तहसील के पास भूमि की तलाश शुरू

Fri, 02 Sep 2022 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2022 12:30 AM IST
सार

यूपी रोडवेज के एमडी डॉ. संजय कुमार ने भूमि का निरीक्षण करके इसे अनुपयोगी और कम मानकर खारिज कर दिया। वह बस अड्डा और रोडवेज डिपो कार्यशाला निर्माण के लिए 25 हजार स्कवायर मीटर भूमि खरीदने के निर्देश दे गए है।

विज्ञापन
Bus stand and depot will be built in 25 thousand square meter land
शामली के गांव फहतेहपुर में रोडवेज की भूमि का निरीक्षण करते यूपी रोडवेज के एमडी डॉ. संजय कुमार व डी - फोटो : SHAMLI

विस्तार

जिला मुख्यालय पर 25 हजार स्क्वायर मीटर भूमि में यूपी रोडवेज का बस अड्डा और रोडवेज डिपो की कार्यशाला का निर्माण होगा। बस अड्डा और डिपो कार्यशाला के निर्माण के लिए शामली तहसील के पास भूमि की तलाश शुरू हो गई है।

विज्ञापन


रोडवेज डिपो की कार्यशाला के लिए वर्ष 2015 में शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर फतेहपुर गांव में 9 बीघा भूमि के लिए यूपी रोडवेज ने 47 लाख रुपये की धनराशि डीएम के बैंक खाते में हस्तांतरित की थी, जिसके बाद जिला प्रशासन ने भूमि पर यूपी रोडवेज के अफसरों को कब्जा दिला दिया था। डिपो की भूमि पानीपत-खटीमा हाईवे में जाने से कम पड़ गई। यूपी रोडवेज के एमडी डॉ. संजय कुमार ने भूमि का निरीक्षण करके इसे अनुपयोगी और कम मानकर खारिज कर दिया। वह बस अड्डा और रोडवेज डिपो कार्यशाला निर्माण के लिए 25 हजार स्कवायर मीटर भूमि खरीदने के निर्देश दे गए है।
विज्ञापन


यूपी रोडवेज के सहारनपुर परिक्षेत्र के आरएम अनिल कुमार ने बताया कि बस अड्डा और डिपो कार्यशाला के लिए 25 हजार स्क्वायर मीटर भूमि की आवश्यकता है। फतेहपुर की भूमि की नीलामी या बिक्री का निर्णय निगम मुख्यालय पर लिया जाएगा। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बस अड्डा और डिपो कार्यशाला के लिए भूमि एक माह मेें तलाश पूरी कर ली जाएगी। इस मामले में शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने सौंपे ज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल और पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के नेतृत्व व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने यूपी रोडवेज के एमडी डॉ. संजय कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपे। घनश्यामदास गर्ग ने शामली डिपो की कार्यशाला के लिए बजट जारी करने, आधुनिक बस अड्डा निर्माण के लिए अजंता और विजय के बीच नगर पालिका की 14 एकड़ भूमि आवंटित करने की मांग की। साथ ही डिपो का बजट जारी होने तक 40 बसें आवंटित करने की मांग रखी।


प्रतिनिधिमंडल में सुभाष चंद धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, महेश धीमान आदि व्यापारी मौजूद रहे। दूसरी ओर, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने शामली में यूपी रोडवेज का आधुनिक बस अड्डा और शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला के लिए बजट अवमुक्त कराने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुराग जैन, अरविंद कुमार, संजीव कुमार, अरविंद भार्गव मौजूद रहे।

नोडल अफसर व यूपी रोडवेज के एमडी ने की विभागों के कार्यों की समीक्षा

जिले के नोडल अफसर व यूपी रोडवेज के प्रबंध निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि सितंबर माह के अंत तक गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाए। उन्होंने दिल्ली रोड पर बस अड्डा परिसर में यात्री शेड और इंटरलॉकिंग कार्य करने के निर्देश दिए।

थानाभवन में गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को जिले के नोडल अफसर व यूपी रोडवेज के प्रबंध निदेशक डॉ. संजय कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागवार समीक्षा की। बैठक के दौरान नोडल अधिकारी ने अवैध खनन, अवैध पशु कटान, नशीले पदार्थों का कारोबार और अवैध रूप से चल रहे बस स्टैंड व अवैध कब्जे आदि पर अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।



उन्होंने जिले की तीनों शुगर मिलों के भुगतान को लेकर नाराजगी जाहिर की। हाईवे के बाईपास का कार्य करीब छह माह में पूरा होगा। बंतीखेड़ा बिजलीघर के विषय में भी जानकारी ली। नोडल अधिकारी गांवों में निगरानी समितियां बनाकर छोटे स्तर पर होने वाले अपराध पर निगरानी रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा, विद्युत विभाग परिवहन विभाग खाद्य विभाग गन्ना विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

थानाभवन में अधिकारियों की बैठक लेते यूपी रोडवेज के एमडी व जिले के नोडल अफसर डॉ. संजय कुमार व डीएम ज

थानाभवन में अधिकारियों की बैठक लेते यूपी रोडवेज के एमडी व जिले के नोडल अफसर डॉ. संजय कुमार व डीएम ज- फोटो : SHAMLI

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed