{"_id":"64510041ab8054ab3b01e587","slug":"bus-service-started-from-kairana-to-dharma-nagri-haridwar-shamli-news-c-26-1-sal1001-2533-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कैराना से धर्म नगरी हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कैराना से धर्म नगरी हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू
विज्ञापन
फोटो
कैराना। कैराना से हरिद्वार के लिए प्रतिदिन सुबह पौने 7 बजे से सीधी बस सेवा शुरू हो गई है।
निरंतर तत्पर सामाजिक संगठन के अध्यक्ष शमून उस्मानी द्वारा लगातार मुख्यमंत्री आईजीआरएस के माध्यम से कैराना से धर्म नगरी हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू कराने की मांग की जा रही थी। मंगलवार से मुजफ्फरनगर डिपो की ओर से सुबह पौने 7 बजे कैराना रोडवेज बस स्टैंड से हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है, जो प्रतिदिन साढ़े 10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। शमून उस्मानी ने मुजफ्फरनगर डिपो का आभार व्यक्त किया। साथ ही नगर वासियों से अनुरोध किया है कि परिवहन निगम का सहयोग करें ताकि क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था और अच्छी हो सके। बस संचालन से हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं से शामली, बघरा, मुजफ्फरनगर, रुड़की व हरिद्वार जाने वाले आम यात्रियों को भी लाभ होगा।