फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bus operations on Kanwar route stopped, temporary bus stand constructed

Shamli News: कांवड़ मार्ग पर बसों का संचालन रोका, बनाया अस्थाई बस अड्डा

Thu, 25 Jul 2024 04:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Bus operations on Kanwar route stopped, temporary bus stand constructed
शामली। कांवड़ यात्रा मार्ग पर बसों का संचालन रोक दिया गया है। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने के कारण शहर के बाहर करीब तीन किलोमीटर दूर अस्थाई अड्डा बनाकर बसों का संचालन दूसरे मार्ग से शुरू कर दिया है। ऐसे में यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू हाे चुकी है। ऐसे में जहां कांवड़ मार्ग पर बड़े वाहनों पर रोक लगा दी गई है। वहीं शहर से बाहर अस्थाई बस अड्डा बनाकर बसों का संचालन वहां से शुरू करा दिया गया है। शामली से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व गंगोह आदि जाने वाली निगम की बसों को सहारनपुर मार्ग पर साईंधाम से आगे बाईपास मोड़ से संचालन किया गया। निजी यात्री बसें भी सहारनपुर मार्ग से ही संचालित की गईं। कांवड़ यात्रा पूरी होने तक बसों का संचालन यहीं से होगा। वहीं मेरठ जाने वाली निगम की बसें अभी शहर के बस स्टैंड से ही चलाई जा रही हैं। रोडवेज बस स्टेशन के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि बसों का संचालन सहारनपुर मार्ग पर बाईपास से शुरू हो गया है। उधर, बसों का संचालन शहर के बाहर से होने के कारण ई-रिक्शा चालक लोगों से अतिरिक्त किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed