फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bus driver accused of accident sent to jail

दुर्घटना के आरोपी बस चालक को भेजा जेल

Sun, 06 Dec 2020 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bus driver accused of accident sent to jail
थानाभवन। चरथावल बस स्टैंड पर रोडवेज बस से हुई दुर्घटना के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक का चालान कर दिया है। वहीं, हादसे में घायल हुए दो बच्चों और तीन महिलाओं का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक सहारनपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने चरथावल बस स्टैंड पर खड़े यात्रियों को कुचल दिया था। इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई थी। वहीं दो बच्चे व तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। चालक अशोक पुत्र महावीर निवासी शामली को गिरफ्तार कर लिया गया था। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से तहरीर देने के बाद आरोपी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को आरोपी को चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed