फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bump in the road on two bikes Kairana

कैराना रोड पर दो बाइकों में टक्कर

Sun, 27 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 27 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bump in the road on two bikes Kairana
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैराना रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन


मोनू पुत्र रियासत निवासी मोहल्ला नानूपुरा शामली की ओर से कैराना की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि सामने की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उसकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में मोनू की गर्दन में चोट लगने के कारण मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार दोनों युवक मौके से बाइक लेकर फरार हो गए। हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली प्रभारी कुलदीप मौके पर पहुंचे और युवक की शिनाख्त कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। जिससे मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि मोनू के परिजन रुड़की गए हुए हैं जो सूचना लगते ही वहां से चल पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल में भिजवाया, जहां पर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है। वहीं, पुलिस के अनुसार तहरीर आते ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed