फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bulldozers run on illegal occupation of dispensary land

औषधालय की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

Sun, 29 May 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on illegal occupation of dispensary land
झिंझाना में ऊन रोड पर वाटर पार्क पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम ऊन विशु राजा। - फोटो : SHAMLI
झिंझाना। कस्बे के ऊन रोड पर औषधालय की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को एसडीएम ऊन विशु राजा व तहसीलदार अजय शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया। एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

ऊन रोड पर सरकारी अस्पताल के बराबर मे छापड जोहड़ पर पड़ी भूमि औषधालय के नाम से दर्ज है। जिसमें 7690 मीटर भूमि पर कस्बे के फिरोज खान ने अवैध निर्माण कर रखा था। जिसकी शिकायत शनिवार को थाना समाधान दिवस में डीएम जसजीत कौर से की गई थी। डीएम ने लेखपाल व पुलिस को भेजकर जांच कराई थी। जिसमें फिरोज खान द्वारा कराया गया निर्माण अवैध पाया गया था। डीएम ने जसजीत कौर ने राजस्व विभाग व पुलिस को अवैध निर्माण पर कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह फिरोज खान के परिवार के शेरखान सहित लगभग आधा दर्जन लोग स्वयं ही जेसीबी लेकर निर्माण को तोड़ने लगे। लेकिन सरकारी भूमि पर बने निर्माण को तोड़ने की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से एक युवक शेरखान को हिरासत में लिया है। जिसके बाद एसडीएम व तहसीलदार राजस्व टीम और थाना प्रभारी रोजंत त्यागी के साथ मौके पर पहुंचे। औषधालय की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। इसके बाद अधिकारी ऊन रोड पर चल रहे स्वीमिंग पूल पर भी पहुंचे। स्वीमिंग पूल पर मौजूद लोग मौके से फरार हो गए। एसडीएम ने बताया कि बिना अनुमति के चल रहे स्वीमिंगपूल को बंद करा दिया। स्वीमिंग पूल का मुख्य संचालक जेल में हैं। मौके से मैनेजर को हिरासत में लिया गया है। तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की भी जांच कराई जा रही है। स्वीमिंग पूल के बाहर चल रही कनफेक्शनरी की दुकान के बराबर में तालाब में फैली गंदगी को देखकर कनफेक्शनरी के संचालक कमल को भी फटकार लगाई। तालाब में फैली गंदगी को साफ कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed