फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bulldozer run on illegal construction on enemy property

शत्रु संपत्ति पर अवैध अस्थाई निर्माण पर चला बुलडोजर

Thu, 08 Sep 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer run on illegal construction on enemy property
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

कैराना। शत्रु संपत्ति पर बीते अप्रैल में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर उसे ध्वस्त करा दिया। इस दौरान भूमि का बैनामा दिखाकर व्यक्ति ने हंगामा किया। हालांकि टीम की सख्ती के आगे युवक की एक न चली। वहीं, कार्रवाई के बाद लौट रहे लेखपाल की बाइक के आगे सभासद का भाई लेट गया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
प्रशासन ने बीते अप्रैल माह नगर के रामडा रोड पर तीन अनाधिकृत निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद एक व्यक्ति ने फिर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसकी जानकारी प्रशासन को मिली। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल मिंटू बृहस्पतिवार को नगर पालिका की टीम के साथ में मौके पर पहुंचे। वहां शत्रु संपत्ति पर बनाए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया। मौके पर प्लॉट की चहारदीवारी, पशुओं के लिए डाले गए टिन शेड व खोर आदि को ध्वस्त करा दिया। इसी दौरान दिलशाद नामक व्यक्ति ने भूमि का बैनामा दिखाकर हंगामा किया। दिलशाद ने कहा कि उन्होंने भूमि खरीदी है। जब सरकारी स्टांप पर बैनामा कराया था उप निबंधक को इस बारे में जानकारी नहीं थी। उसने कहा कि कार्रवाई से पूर्व उन्हें कोई जानकारी या नोटिस नहीं दिया गया।
विज्ञापन

80 गज शत्रु संपत्ति से कब्जा हटवाने के बाद टीम नगर में ईदगाह वाली मस्जिद के निकट पहुंची। वहां कबाड़ी ने टिन शेड डालकर अवैध कब्जा कर रखा था। हालांकि विद्युत ट्रांसफार्मर नजदीक रखा होने के कारण कार्रवाई नहीं की जा सकी। जिस पर कबाड़ी को दो दिन में कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई। यहां से लौट रहे लेखपाल की बाइक के आगे इकबाल उर्फ बाला नामक व्यक्ति लेट गया। उसने रामडा रोड पर कार्रवाई पर विरोध जताया तथा बैनामा होने का हवाला दिया। यह सभासद का भाई बताया है। वहीं, विरोध को देखते हुए टीम ने पुलिस को जानकारी दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, वह फरार हो चुका था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है। वहीं, एसडीएम शिवप्रकाश यादव ने बताया कि शत्रु संपत्ति से अवैध कब्जा ध्वस्त कराया है। एक व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed