{"_id":"5e2c839f8ebc3e4b37680d43","slug":"buildings-bathed-in-colorful-light-programs-will-be-celebrated-today-shamli-news-mrt465741971","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर होगी कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर होगी कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन
शामली में गणतंत्र दिवस पर रंग बिरंगी रोशनी से सजी नगर पालिका
- फोटो : SHAMLI
रंगीन रोशनी में नहाई इमारतें, आज होगी कार्यक्रमों की धूम
शामली। जिले में गणतंत्र दिवस की धूूम शुरू हो गई है। शनिवार रात को शहर की इमारतें ,पार्क रंगीन राशनी से जगमगा उठे। आज जिले भर में कार्यक्रमों की धूम होगी। मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में होगा।
गणतंत्र दिवस के मौके पर शनिवार रात को नगर पालिका परिषद, कोतवाली, शामली सीएचसी के अलावा सरकारी कार्यालयों के भव्य लाइटिंग की गई थी। शहर के अग्रसेन पार्क को भी लाइटों से जगमगा गया था। रविवार को गणतंत्र दिवस पर कलक्ट्रेट में सुबह साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण के बाद पुरानी मंडी स्थित पुरानी पुलिस लाइन में सुबह नौ बजे से कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें .303 राइफल की विदाई होगी। एसपी द्वारा इस राइफल के गुणों का उल्लेख करेंगे। सुबह 10 बजे स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा होंगे। इससे पूर्व, सुबह बेसिक स्कूलों के छात्र-छात्राएं शहर में प्रभात फेरी निकालेंगे। स्कूलों में वाद विवाद प्रतियोगिता, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया है। शनिवार को तिरंगा और तिरंगे जैसे रंग के हैंड बैंड आदि ,कैप और मास्क खरीदने का बच्चों को उत्साह रहा। बाजार में भी सामान की खूब बिक्री हुई।

शामली में गणतंत्र दिवस पर रंग बिरंगी रोशनी से सजी नगर पालिका- फोटो : SHAMLI

शामली में गणतंत्र दिवस पर रंग बिरंगी रोशनी से सजी जैन धर्मशाला- फोटो : SHAMLI

शामली में गणतंत्र दिवस पर रंग बिरंगी रोशनी से सजा कलेक्ट्रेट- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन