फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Builders and colony operators of the district are stuck in the boundary dispute between two departments

Shamli News: दो विभागों के सीमा विवाद में फंसे जिले के बिल्डर्स और काॅलोनी संचालक

Sat, 08 Feb 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 08 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Builders and colony operators of the district are stuck in the boundary dispute between two departments
शामली। जिला पंचायत और मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सीमा विवाद में जिले के बिल्डर्स ओर कॉलोनी संचालक फंस गए हैं। प्राधिकरण और प्रशासन जहां कॉलोनी ध्वस्तीकरण की तैयारी कर रहा है, वहीं अवैध काॅलोनियों की सूची भी जारी की गई है। एमडीए के अधिकारी जिला पंचायत के अधिकारियों पर बिना उनकी अनुमति के कॉलोनी कटवाने, नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। उधर, कॉलोनी संचालक हाईकोर्ट पहुंच गए है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने क्षेत्र की एक किमी की सीमा में सात से अधिक आवासीय काॅलोनी की सूची जारी की है, जिन्हें अवैध माना गया है। प्राधिकरण की सीमा क्षेत्र में जिला पंचायत की ओर से मानचित्र स्वीकृत करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से शिकायत की गई थी। सीमा विवाद सुलझाने के लिए दो दिन पूर्व एडीएम संतोष कुमार की अध्यक्षता में प्राधिकरण के सचिव की मौजूदगी में बैठक हुई।
विज्ञापन

सीमा विवाद का निस्तारण करने के निर्देश एडीएम ने दिए थे। प्राधिकरण के सचिव आदित्य प्रजापति ने कहा कि प्राधिकरण के एक किमी सीमा क्षेत्र में जिला पंचायत शामली की ओर से डिफेंस गार्डन, कनक इन्कलेव, ड्रीम सिटी फेस एक, अर्पण काॅलोनी, अल्फा सिटी, खैवाल सिटी, हिमालय आदि काॅलोनियों के मानचित्र नियम विरुद्ध स्वीकृत कर दिए गए है। जल्द ही इन आवासीय काॅलोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

n डिफेंस काॅलोनी संचालकों ने प्राधिकरण को हाईकोर्ट में दी चुनौती : टपराना बाईपास पर गोहरनी के पास डिफेंस काॅलोनी संचालक कुलदीप तोमर ने बताया कि जिला पंचायत की ओर से मानचित्र पास कराए जाने के बाद प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वाद दायर किया गया। कोर्ट की ओर से प्राधिकरण की सीमा के संबंध जवाब-तलब किया गया है। प्राधिकरण की ओर से कोर्ट में जवाब दाखिल नहीं किया गया है। कहा कि कॉलोनी संचालकों ने जिला पंचायत से नक्शे पास कराकर ही कॉलोनी का निर्माण कराया है।
हिमालय काॅलोनी मे कार्यरत विजय मलिक का कहना है कि सीमा विवाद के मामले में प्राधिकर, जिला पंचायत आपस में सीमा विवाद हल निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed