फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Build pillars for Meerut-Panipat rail line

92 किमी लंबी मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन के लिए 30 मीटर चौड़ाई में होगी भूमि अधिग्रहीत

Sun, 26 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Build pillars for Meerut-Panipat rail line
मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन की भूमि के लिए गंगेरू गांव में लगाए गए पिलर। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। मेरठ-पानीपत रेल लाइन के सीमांकन के लिए पिलर लगाने का कार्य पूरा हो गया है। उड़ीसा की एसएम कंसलटेंट कंपनी ने दो माह में जीपीएस के माध्यम से पिलर लगाए हैं। रेलवे लाइन के मध्य छोटा गोल पिलर और बड़ा चकौर पिलर एक किमी दूरी में लगाया गया है। रेलवे लाइन के लिए तीस मीटर चौड़ाई में भूमि जल्द अधिग्रहण किए जाने की उम्मीद है।
हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी पानीपत व मेरठ को जोड़ने वाली रेल लाइन का सीमांकन गत दो मई से शुरू हुआ था। जीपीएस के माध्यम पानीपत के दिवाना से मेरठ के दौराला तक उड़ीसा की एसएम कंसलटेंट कंपनी के इंजीनियर विष्णुपाल के निर्देशन में पिलर लगाए गए हैं। इनमें दिवाना रेलवे स्टेशन से दौराला तक 100 बड़े पिलर, 300 छोटे पिलर हैं। अफसरों के मुताबिक रेल लाइन के लिए 30 मीटर और नदियों के आसपास 35-40 मीटर चौड़ाई में भूमि अधिग्रहण किए जाने की योजना है। एक किमी की दूरी में बड़ा पिलर एक और छोटे पिलर दो लगाए गए हैं।
विज्ञापन

हाईवे, नदियों व शहरों में बनेंगे फ्लाईओवर
एसएम कंसलटेट कंपनी के इंजीनियर विष्णुपाल के मुताबिक कैराना में सहपत के समीप रेलवे पुल, एलम में रेलवे फ्लाईओवर, डांगरौल और राजपुर छाजपुर में कृष्णा नदी पर पुल, जौला गांव में हिंडन व कृष्णा नदी पर पुल, बुढ़ाना और बायवाला के समीप बड़ौत-बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण होगा। बपारसी गांव के बाहर हिंडन व सरधना में फ्लाईओवर बनेंगे। पानीपत के दिवाना, शामली के एलम और मेरठ के दौराला में क्रॉस जंक्शन प्रस्तावित हैं। भूमि चिह्निकरण के बाद अब रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद राजस्व टीम रेल लाइन में आने वाले किसानों की भूमि, खसरा नंबरों की पैमाइश तैयार कर जिला प्रशासन को मुआवजा सूची सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो माह पूर्व केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के प्रतिनिधिमंडल में शामिल संजीव फौजी ने बताया कि रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव आश्वासन दे चुके हैं कि इस रेल लाइन का बजट संसदीय बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

चार जिले के होंगे विकसित
मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन के बिछाए जाने से हरियाणा के पानीपत व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ जिले विकसित होंगे। वहीं, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब व हिमाचल आने-जाने की सुविधा बढ़ेगी। लंबी दूरी की नई ट्रेनें शामली जिले से होकर दूसरे राज्यों को जाएंगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed