फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Budget is not coming, crisis on mid day meal

Shamli News: नहीं आ रहा बजट, मिड डे मील पर संकट

Fri, 24 Mar 2023 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Budget is not coming, crisis on mid day meal
शामली। परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए बनने वाला एमडीएम को बजट तक नहीं आ रहा है, जिससे उनके खाने पर संकट लहराता जा रहा है। शिक्षकों को छात्रों के खाने के लिए खुद खर्च करना पड़ रहा है। वह दो माह से बजट का इंतजार कर रहे है। वह भी सवाल कर रहे हैं कि कब तक खर्च करेंगे।
विज्ञापन

जनपद में 596 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल हैं और इनमें 88 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। इन सभी को स्कूलों में ही एमडीएम दिया जाता है, ताकि छात्र-छात्राओं को स्कूल से घर न जाना पड़े। उनको स्कूल में भोजन मिल सकें। उनके खाने के लिए सरकार से शिक्षा विभाग से बजट आता है, लेकिन पिछले दो माह से स्कूलों में बनने वाले एमडीएम के लिए बजट तक नहीं आ रहा है। परिषदीय स्कूलों में दो माह से बजट का इंतजार किया जा रहा है। दो माह पहले आया बजट भी खर्च हो चुका है। बजट न आने के कारण छात्र-छात्राओं के खाने पर आ संकट आ सकता है, अभी तक प्रधानाध्यापक एमडीएम अपने पास से बनवा रहे है। प्रधानाध्यापकों ने एमडीएम के बजट के लिए शिक्षा विभाग को कहा है, ताकि उनके खाने पर किसी भी तरह की रुकावट न आए। अब पता नहीं कब तक एमडीएम के लिए बजट आएगा या फिर अभी भी प्रधानाध्यापकों को बजट के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

-शासन को एमडीएम के लिए डिमांड भेज रखी है, जैसे ही बजट आएगा स्कूलों को आवंटित कर दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं के एमडीएम पर किसी भी तरह का संकट नहीं है।
अमित कुमार जिला समन्वयक शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed