फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BSP's account not opened at 35 booths in Shamli constituency

Shamli News: बसपा का शामली विस में 35 बूथों पर नहीं खुला खाता

Sun, 09 Jun 2024 03:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 09 Jun 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
BSP's account not opened at 35 booths in Shamli constituency
शामली। बसपा को लोकसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने का कोई फायदा नहीं हुआ। शामली विस सीट की यदि बात की जाए तो यहां पर बसपा प्रत्याशी 35 बूथों पर कोई वोट नहीं ले पाए। यही नहीं 30 बूथ ऐसे रहे, जिनमें सिर्फ एक-एक मत प्राप्त किया। हालांकि, कुछ बूथों पर बसपा ने सपा और भाजपा से भी अधिक मत प्राप्त किए।
विज्ञापन

कैराना लोकसभा सीट की यदि बात की जाए तो इस सीट पर भाजपा से प्रदीप चौधरी, सपा से इकरा हसन और बसपा से श्रीपाल राणा समेत 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने 79116 मतों से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को कड़ी शिकस्त दी। हालांकि बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा कुछ बूथों को छोड़कर कहीं पर भी फाइट में नजर नहीं आए।
विज्ञापन

शामली विस सीट पर बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा ने बूथ 8, 15, 19, 44, 51, 63, 118 और 125, 153, 157, 163, 164 और 165 पर खाता तक नहीं खोल पाए। कुल 35 बूथों पर बसपा को कोई वोट नहीं मिला। इसी तरह बसपा ने बूथ दो, तीन, 32, 27, 32, 38, 48, 50, 85 आदि समेत 30 बूथों पर सिर्फ एक-एक ही मत प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बूथ 7 पर बसपा ने 356, सपा ने 217 तो प्रदीप चौधरी ने 207 मत प्राप्त किए। बूथ 15 पर श्रीपाल राणा ने 260, इकरा ने 192, प्रदीप चौधरी ने 240 मत प्राप्त किए।
बसपा के जिला प्रभारी सुनील जाटव का कहना है कि जनता ने सपा को चुना है, जनता का फैसला मंजूर है। कहा कि कम मतदान प्रतिशत भी बसपा की हार का कारण रहा है। समीक्षा की जा रही है, अगली बार जो जो कमी इस दौरान चुनाव में रही, उसे दूर कर मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। बसपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

भीतरघात करने वालों का ब्योरा कराया जा रहा तैयार
भाजपा की कैराना लोकसभा सीट पर हार के बाद भाजपा गोपनीय तरीके से भीतरघात करने वालों का ब्योरा तैयार करा रही है। माना जा रहा है कि चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का साथ नहीं देने वालों पर पार्टी हाईकमान कार्रवाई कर सकता है। एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को भेजनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed