फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BSP workers join in preparing for LOS elections

बसपा कार्यकर्ता लोस चुनाव की तैयारी में जुटें

Sun, 24 Jun 2018 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sun, 24 Jun 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
BSP workers join in preparing for LOS elections
बसपा की समीक्षा बैठक में बोलते प्रभारी शमशुद्दीन राईन। - फोटो : अमर उजाला
शामली। बहुजन समाज पार्टी के कैडर कैंप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूती के लिए कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने बताया कि अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन का कार्य चार प्रभारी देखेंगे, जिन्हें अलग अलग जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
शनिवार को शामली में मेरठ रोड स्थित चंद्र पैलेस में बसपा का कैडर कैंप आयोजित किया गया। उसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने कहा कि पार्टी की अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती के निर्देश पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन का कार्य देखने के लिए चार प्रभारी बनाए गए हैं, जिनमें शमशुद्दीन राईन, राजकुमार गौतम, गिरीशचंद जाटव और सूरज सिंह शामिल हैं। उक्त चारों लोग संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 2019 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से मेहनत से जुट जाएं। क्योंकि इस चुनाव में भारी बहुमत मिलने पर पार्टी की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती को प्रधानमंत्री बनाना है। इस दौरान मुख्य जोन इंचार्ज नरेश गौतम, सतपाल पेपला, जितेंद्र जाटव, आशीर्वाद आर्य, कुलबीर पाल, जनेश्वर प्रसाद और रविंद्र गौतम ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष सुशील नहारिया ने की।
विज्ञापन
इस दौरान चुन्नीलाल, राकेश पाल, राजेंद्र उपाध्याय, नंद कुमार, वेदप्रकाश जाटव, मनोज जाटव, प्रवीण मास्टर, फारूख अहमद, देवीदास जयंत, अनिल जाटव, प्रदीप, याकूब पंजीठ, गय्यूर अली, रामानंद कोरी, श्रवण कश्यप, संजय प्रधान और अहसान मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed