फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BSF constable cremated with state honors

Shamli News: राजकीय सम्मान के साथ बीएसएफ के कांस्टेबल का अंतिम संस्कार

Sun, 14 May 2023 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
BSF constable cremated with state honors
- पश्चिम बंगाल में तैनात बीएसएफ के कांस्टेबल की बुखार के चलते हुई थी मौत
विज्ञापन


- पश्चिम बंगाल से पैतृक गांव लाया गया पार्थिव शरीर

- भाजपा एमएलसी और भाजपा नेता अंतिम संस्कार में हुए शामिल

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। गांव बुच्चाखेड़ी निवासी 27 वर्षीय बीएसएफ के कांस्टेबल राहुल की ड्यूटी पर बुखार के चलते मौत हो गई थी। पश्चिम बंगाल से मृतक के पार्थिव शरीर को उसके पैतृक गांव लाया गया। जहां पर राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया।

क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी निवासी पीआरडी में तैनात चरण सिंह का 27 वर्षीय पुत्र राहुल पश्चिम बंगाल में बीएसएफ में नौकरी करता था। ड्यूटी पर ही राहुल को बुखार आया था। शनिवार को उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई थी। बताया गया कि मृतक के एक 5 वर्षीय बेटी और ढाई वर्षीय बेटा है। परिवार के लोग उसके शव को लेने के लिए पश्चिम बंगाल रवाना हो गए थे। रविवार को जवान का पार्थिव शरीर लाया गया। जहां से बीएसएफ की गाड़ी में जवान को उसके पैतृक गांव बुच्चाखेड़ी लाया गया। इस दौरान गांव के सैकड़ों युवा अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, राहुल फौजी अमर रहें, वंदे मातरम के नारे लगाते रहे।
विज्ञापन

जवान का पार्थिव शरीर उसके घर पर पहुंचते ही महिलाओं में कोहराम मच गया। कुछ देर बाद जवान की अंतिम यात्रा उसके घर से शुरू हुई। जहां पर गांव के बाहर खेत में जवान के शव को लाया गया। इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ गॉड ऑफ ऑनर दिया। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी गॉड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। इसके बाद जवान के अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह, पूर्व प्रधान राजेश चौहान, रवि, अमित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed