फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BSA suspended teacher Dinesh accused of taking bribe

Shamli News: बीएसए ने रिश्वत लेने के आरोपी शिक्षक दिनेश को किया निलंबित

Tue, 14 Jan 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 14 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
BSA suspended teacher Dinesh accused of taking bribe
शामली। बीआरसी कार्यालय पर तीन दिन पहले 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए शिक्षक दिनेश कुमार को बीएसए लता राठौर ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले शुक्रवार को एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम ने बीआरसी कार्यालय पर संबद्ध सहायक शिक्षक दिनेश कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवाई गांव धनैना के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक विजय सिंह की शिकायत पर की थी। एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक त्रिवेंद्रपाल की तरफ से आरोपी शिक्षक दिनेश कुमार के विरुद्ध आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी शिक्षक को मेरठ एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। इस प्रकरण में बीएसए लता राठौर ने बताया कि रिश्वत लेने हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हुए सहायक शिक्षक दिनेश कुमार को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने बताया इस प्रकरण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उधर, पीड़ित शिक्षक विजय सिंह का आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी शामली कुमारी प्रिंसी की भी इसमें संलिप्तता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed