फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BSA stopped salaries of teachers of 123 schools due to negligence in DBT

Shamli News: डीबीटी में लापरवाही पर बीएसए ने 123 स्कूलाें के शिक्षकों का वेतन रोका

Mon, 09 Dec 2024 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 09 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
BSA stopped salaries of teachers of 123 schools due to negligence in DBT
एक दिसंबर को अमर उजाला में प्र​का​शित खबर ।
शामली। अमर उजाला में खबर छपने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मिले निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद के 123 स्कूलों के शिक्षकों का डीबीटी योजना में लापरवाही के चलते अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

एक दिसंबर को अमर उजाला अखबार ने परिषदीय स्कूलों में डीबीटी को लेकर लापरवाही के चलते पेज नंबर 2 की लीड ठिठुर रहे बच्चे, नहीं मिल रहा ड्रेस का पैसा हेडिंग से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी, जिसके अगले दिन ही लखनऊ में मुख्यमंंत्री पोर्टल से अमर उजाला की कटिंग के साथ बीएसए कार्यालय, डीएम कार्यालय में कार्रवाई के निर्देश आ गए।
विज्ञापन

डीएम ने बीएसए के साथ बैठक करते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए बृहस्पतिवार तक सुधार के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे स्कूलों के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है, जो स्कूलों में सत्र के नौ माह बाद भी डीबीटी के तहत 25 प्रतिशत बच्चों को भी अभी तक ड्रेस का पैसा नहीं दिला पाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन रोकने को लेकर शिक्षक संगठन आज बीएसए का करेंगे घेराव
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार का कहना है कि वह शिक्षकों के वेतन रोकने के आदेश का विरोध करते हैं, जिसके विरोध में आधा दर्जन शिक्षक संगठन सोमवार को तीन बजे के बाद बीएसए कार्यालय पर बीएसए का घेराव करते हुए अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed