{"_id":"5867fb2c4f1c1b132ceee104","slug":"bsa-dios-office-building-will-be-back-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए, डीआईओएस दफ्तर का निर्माण अब अगले साल होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए, डीआईओएस दफ्तर का निर्माण अब अगले साल होगा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित बीएसए एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। अधिकारियों ने बताया कि अगले साल तक दोनों कार्यालयों का निर्माण पूरा हो पाएगा। पूूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी गांव के पास बीएसए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निर्माण चल रहा है।
बीएसए कार्यालय के लिए उत्तर प्रदेश शासन से 89 लाख 66 हजार की धनराशि स्वीकृति की गई थी। जिसमें प्रथम किश्त 37 लाख 84 हजार की धनराशि जारी की गई थी। पहले बीएसए कार्यालय का निर्माण बनत प्राथमिक विद्यालय भवन की भूमि प्रस्तावित में होना था। डीएम के हस्तक्षेप के बाद बीएसए कार्यालय जिला मुख्यालय के गोहरनी गांव के भूमि में स्वीकृत कर दिया था। दिसंबर 2016 तक बीएसए कार्यालय का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
छह माह में निर्माण एजेंसी यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन द्वारा प्रथम किश्त के रूप में 37 लाख 84 हजार की धनराशि कार्यालय की भवन की चारदीवारी एवं फाउंडेशन पर खर्च की गई है।
विज्ञापन
दूूसरी किश्त के रूप में 51 लाख 82 हजार की धनराशि शासन से मांग की गई, अभी तक शासन से बीएसए कार्यालय की धनराशि न आने पर कार्य अधर कार्यालय लटका पड़ा है। वहीं, बीएसए कार्यालय के बराबर में डीआईओएस कार्यालय के निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए 50 लाख की प्रथम किश्त जारी की गई थी। निर्माण एजेंसी उत्तरप्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन द्वारा मई 2016 को शुरू किया गया था। उत्तर प्रदेश शासन ने डीआईओएस कार्यालय निर्माण के लिए अप्रैल 2017 तक निर्धारित की गई है।
डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा के तत्वावधान में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की दूसरी मंजिल की छत पड़ चुकी है। दूसरी किश्त की धनराशि मांगी गई है। शासन से डीआईओएस कार्यालय की दूसरी किश्त आने के बाद निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। विधानसभा चुनाव के बाद दूसरी किश्त आ सकती है। वर्ष 2017 में कार्य पूरा हो पाएगा।