फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BSA accused of disobeying the order of Director General of Education

Shamli News: बीएसए पर शिक्षा महानिदेशक के आदेश की अवहेलना का आरोप

Tue, 03 Jun 2025 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
BSA accused of disobeying the order of Director General of Education
शामली। बेसिक शिक्षा अधिकारी पर शिक्षा महानिदेशक के आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए शिक्षक संगठनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि जिला समन्वयक अमित कुमार को पांच वर्ष पूरे होने पर भी कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शामली के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शामली के जिलाध्यक्ष पवन जावला ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा परियोजना के समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सृजित जिला समन्वयकों के अस्थायी पदों पर मई 2020 में अमित कुमार को प्रतिनियुक्ति पर जिला समन्वयक के पद पर कार्य करने के लिए भेजा गया था। उन्हें प्राथमिक विद्यालय अड़ियारा, विकास खंड बिलसंडा जनपद पीलीभीत से भेजा गया था।
विज्ञापन

पांच वर्ष पूर्ण होने पर महानिदेशक के द्वारा 21 और 22 मई को पत्र जारी करके सभी समन्वयकों को तत्काल प्रभाव से मूल पद पर भेजे जाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेशित कर दिया था। बावजूद इसके अभी तक भी डीसी अमित को बीएसए कार्यालय से कार्यमुक्त नहीं किया गया है। संगठनों द्वारा जिलाधिकारी से जिला समन्वयक अमित कुमार को तत्काल मूल पद पर भेजे जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed