फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Brothers of BJP District President opposed the installation of meters on tube wells

भाजपा जिलाध्यक्ष के भाईयों ने किया नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध

Sat, 29 Oct 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Brothers of BJP District President opposed the installation of meters on tube wells
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव छछरपुर में नलकूपों पर मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम। - फोटो : SHAMLI
शामली। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव छछरपुर में निजी नलकूपों पर मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष के भाईयों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर विरोध किया। आरोप है कि टीम को मीटर नहीं लगाने दिए और अभद्रता करते हुए अन्य सामान नलकूप के कुएं में फेंक दिए। अवर अभियंता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए झिंझाना थाने में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

शासन का निजी नलकूपों पर मीटर लगाने के निर्देश दिए गए है। किसान दिवस पर कई बार विपक्ष और भाकियू मीटर लगाने का विरोध करता रहा है। विपक्ष का कहना है कि पहले भाजपा नेताओं के यहां मीटर लगाया जाए। बाद में उनके नलकूपों पर मीटर लगाए जाएं। नलकूपों के मीटर लगाने की योजना के तहत शनिवार को अधिशासी अभियंता चतुर्थ रविंद्र प्रकाश, उपखंड अधिकारी द्वितीय रवि कुमार सिंह, उपखंड अधिकारी शामली चतुर्थ अर्जुन सिंह, अवर अभियंता सुनील कुमार झिंझाना क्षेत्र के गांव छछरपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष के यहां निजी नलकूप पर मीटर लगाने के लिए पहुंचे थे। आरोप है वहां मौजूद लोगों ने मीटर लगाने का विरोध करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से अभद्रता करते हुए बिजली विभाग के उपकरण नलकूप के कुएं में फेंक दिए।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने झिंझाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हरेंद्र तोमर व भूपेंद्र तोमर पुत्रगण महिपाल, संजीव पुत्र धूम सिंह निवासीगण छछरपुर एवं अज्ञात लोगों द्वारा सरकारी कार्यों में बाधा डालते हुए निजी नलकूपों के मीटर लगने नहीं दिए और मीटर लगाने वाली टीम के उपकरणों को निजी नलकूप में फेंक दिया। हरेंद्र तोमर व भूपेंद्र तोमर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर के भाई हैं। इन दोनों ने नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष से वार्ता के बाद टीम मीटर लगाने पहुंची
विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता रविंद्र प्रकाश ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर से अनुमति लेकर उनके यहां मीटर लगाने गए थे। उन्होंने अवगत कराया था शासन की नीति और नलकूप पर बिजली मीटर लगाने का सहयोग करने का अनुरोध किया था। भाजपा जिलाध्यक्ष के यहां नलकूपों पर बिजली मीटर लगाने के मामला विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता रामकुमार सिंह को अवगत कराया गया है। उनकी ओर से बिजली विभाग के प्रबंध निदेशक और डीएम शामली जसजीत कोर को अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि वह एसपी अभिषेक झा कुमार से मिलने गए थे। एसपी शामली से मुलाकात नहीं हो पाई है।
भाजपा अध्यक्ष बोले जल्द लगवाएंगे मीटर
विद्युत विभाग की टीम मुझे बिना बताए गांव पहुंच गई। टीम ने परिवार की महिला सुमन पत्नी संजीव के साथ धक्का-मुक्की व अभद्रता की। जिससे ग्रामीण भड़क गए। विद्युत कर्मियों के खिलाफ भी थाने में तहरीर दी गई है। सरकार की योजना को सफल बनाया जाएगा। ग्रामीणों से वार्ता कर जल्द ही मीटर लगवा दिए जाएंगे।

सतेंद्र तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष।

झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव छछरपुर में नलकूपों पर मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम।

झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव छछरपुर में नलकूपों पर मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम।- फोटो : SHAMLI

झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव छछरपुर में नलकूपों पर मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम।

झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव छछरपुर में नलकूपों पर मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed