फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Brother-sister death in road accident

सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत

Mon, 22 May 2017 12:21 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Brother-sister death in road accident
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ऊन/झिंझाना। ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार मौसेरे भाई और बहन की मौत हो गई। हादसे में दोनों की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। आरोपी चालक हादसे के बाद ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।  
विज्ञापन


रविवार की दोपहर करीब दो बजे मुंडेट कला निवासी अंकुश राणा (23) अपनी मौसेरी बहन सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र के झबीरन निवासी अपर्णा (22) पुत्री योगेंद्र के साथ बाइक से झिंझाना के रास्ते ऊन जा रहा था। ऊन में उन्हें अपने मामा के बेटे प्रशांत की शादी में शामिल होना था। गांव ढिंढाली के पास ऊन की तरफ से आए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। 
विज्ञापन


राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल भाई-बहन को झिंझाना सीएचसी पहुंचवाया। इसी दौरान सूचना मिलने पर उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहां चिकित्सकों ने अपर्णा को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंकुश को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन घायल अंकुश को मेरठ ले गए। पुलिस के मुताबिक रास्ते में अंकुश ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में युवती के नाना इकबाल ने पुलिस चौकी ऊन पर अज्ञात ट्रक में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चौकी प्रभारी ने कहा कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक को तलाश किया जा रहा है। 

ट्रैक्टर से टकराया ट्रक, चालक की मौत
शामली। गांव वाड़ी जिला पिथोरागढ़ उत्तराखंड निवासी रविंद्र पुत्र दरबान ट्रक चालक था। शनिवार रात वह ट्रक लेकर मेरठ से चंडीगढ़ जा रहा था। मेरठ करनाल हाईवे पर जब वह सिंभालका के पास पहुंचा तो उसका संतुलन बिगड़ गया और उसकी सामने जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई।

हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह से फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मृतक का शव मोर्चरी भिजवाया। ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान करने के बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। रविवार दोपहर बाद रविंद्र का भाई गोकुल शामली कोतवाली में पहुंचा और मामले में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

कार की चपेट में आए तीन बच्चे 
शामली। नगर के मोहल्ला सरपीर में बनखंडी रोड तेज गति से आ रही एक कार ने बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तीनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

रविवार शाम सरवरपीर मोहल्ले में कुछ बच्चे घरों के बाहर खेल रहे थी। उसी दौरान एक कार तेज गति से आ रही थी। जिसकी चपेट में तीन बच्चे आ गए।

मौके पर एकत्र हुए लोगों की मदद से घायल बच्चों बसीर, अब्दुल अहमद, अनस को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने अनस को गंभीर हालत के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहंुच गई। वहीं, लोगों द्वारा शिकायत करने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रक ने बुग्गी में मारी टक्कर
शामली। ट्रक से किसान की बुग्गी टकरा गई। हादसे में बुग्गी में सवार दो किसान घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भेजवाया। परिजनों ने पुलिस पर ट्रक चालक के साथ साठगांठ कर उसे फरार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। 

गांव रसूलपुर गुजरान निवासी रामकुमार और प्रमिल शामली मिल में शनिवार की रात्रि गन्ना डालने आए हुए थे। देर रात दोनों गांव लौट रहे थे। सिंभालका रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसकी बुग्गी में टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। 

हादसे में बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि भैंसा और दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर डायल 100 तथा शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।


रविवार सुबह घायलों के परिजन अस्पताल में पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया था। सुबह होते ही चालक सहित ट्रक को छोड़ दिया गया। उधर, एसएसआई रामकुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed