{"_id":"5ffde00a8ebc3e333b6f18c8","slug":"brother-s-murder-with-friends-shamli-news-mrt520206059","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ मिलकर की भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के साथ मिलकर की भाई की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव भाटू के जंगल में हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक के छोटे भाई समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य दो आरोपी फरार हैं। पुलिस का दावा है कि पिता की हत्या का बदला लेने के लिए मृतक के छोटे भाई ने रिश्तेदार साथियों के साथ मिलकर अपने बड़े भाई की हत्या की थी।
मंगलवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि तीन दिन पहले रविवार सुबह गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव भाटू के जंगल में युवक का शव मिला था। शव की पहचान परिजनों ने 36 वर्षीय संजय पुत्र पद्म सिंह निवासी ग्राम पिंडोरा जहांगीरपुर थाना झिंझाना के रूप में हुई। एसपी ने हत्या के खुलासे के लिए फोरेंसिक टीम, सर्विलांस टीम, स्वाट टीम और थाना पुलिस की टीमें लगाई गई थीं। एसपी ने बताया कि जांच पड़ताल और साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार सुबह पुलिस ने मृतक के छोटे भाई बबलू और पिंडोरा निवासी रवींद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से युवक की हत्या में प्रयुक्त प्लास्टिक की डोरी, मृतक संजय के कपड़े, घटना में प्रयुक्त कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस घटना में अन्य दो आरोपी लोकेंद्र निवासी गांव ऊदपुर थाना झिंझाना और दीपू निवासी गौसगढ़ थाना गंगोह जनपद सहारनपुर फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। चारों आरोपी आपस में रिश्तेदार बताए गए हैं।
ये बनी हत्या की वजह
एसपी ने बताया कि छह जनवरी को संजय की अपने पिता पद्म सिंह के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस दौरान संजय ने गुस्से में आकर अपने पिता के सिर पर फावड़े की मूंद मार दी थी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। अपने पिता की मृत्यु का बदला लेने की भावना से संजय के भाई बबलू ने अपने साथी रवींद्र व रिश्तेदार लोकेंद्र व दीपू के साथ मिलकर हत्या करने की योजना बनाई। योजना के तहत नौ जनवरी की रात को चारों आरोपी संजय को किसी बहाने से घर से कार में बैठाकर ले गए और भाटू के ईख के खेत में प्लास्टिक की डोरी से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी शव को छिपाकर फरार हो गए थे।