{"_id":"6097c9218ebc3e7c1918826d","slug":"brother-in-shamli-forced-to-take-his-sisters-dead-body-to-the-crematorium-in-the-garbage-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसानियत शर्मसार : बहन के शव को नहीं मिला कंधा, कूड़ा गाड़ी से श्मशान ले जाने को मजबूर हुआ भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसानियत शर्मसार : बहन के शव को नहीं मिला कंधा, कूड़ा गाड़ी से श्मशान ले जाने को मजबूर हुआ भाई
Sun, 09 May 2021 05:06 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 09 May 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा गाड़ी से श्मशान ले जाने को मजबूर हुआ भाई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली में जलालाबाद कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला मोहम्मदीगंज में बीमार चल रही 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। कोरोना महामारी के डर से महिला के शव को कंधा देने के लिए कोई नहीं आया। बाद में नगर पंचायत के वाहन से शव को शमशान घाट ले जाया गया, जहां पर मृतका के भाई ने अंतिम संस्कार किया गया।
कस्बे के मोहल्ला मोहम्मदीगंज में निजी चिकित्सक प्रभात बंगाली का परिवार रहता है। चिकित्सक की बहन बालामती को कई दिन से बुखार आ रहा था। रविवार सुबह बालामती की मौत हो गई। चिकित्सक ने बहन के शव के अंतिम संस्कार के लिए मोहल्लेवालो से कहा, लेकिन कोरोना संक्रमण के डर के कारण कंधा देने के लिए कोई आगे नहीं आया।
मजबूर होकर चिकित्सक ने नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्फार व अधिशासी अधिकारी विजय आनंद से गुहार लगाई। अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत का वाहन भेजा। नगर पंचायत कर्मियों की मदद से चिकित्सक के शव को वाहन में रखकर शमशान घाट ले गए। वहां पर चिकित्सक ने अपनी बहन के शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
सीएमओ संजय अग्रवाल ने बताया कि जलालाबाद में महिला की मौत होने का मामला उनकी जानकारी में नहीं है। महिला की मौत किस कारण से हुई, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।