फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Brokers reaching the fields to buy potatoes

शामली : आलू खरीद के लिए खेतों तक पहुंच रहे आढ़ती

Fri, 19 Feb 2021 11:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 19 Feb 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
Brokers reaching the fields to buy potatoes
आलू - फोटो : पिक्साबे

पिछले साल अच्छे दाम मिलने से बार भी आलू को लेकर काफी उम्मीद हैं। इसलिए आढ़ती सीधे खेतों तक पहुंच रहे हैं। आसपास के जिलों और प्रदेशों से आढ़ती जनपद में आकर आलू की खरीद कर रहे हैं और उन्हें कोल्ड स्टोरेज में रखवा रहे हैं। फिलहाल आलू के दाम कम हैं, लेकिन आढ़तियों को उम्मीद है कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी दाम काफी बढ़ेंगे और स्टोरेज करना फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन


जनपद में थानाभवन और जलालाबाद क्षेत्र के अलावा कैराना क्षेत्र में भी आलू की खेती होती है। इस बार पिछले साल के मुकाबले आलू का रकबा लगभग 400 हेक्टेयर बढ़कर 1200 हेक्टेयर पर पहुंच गया है। दिवाली से पहले तक आलू के दाम 50 रुपये किलो तक पहुंच गए थे। शीतगृहों में आलू का भंडारण करने वाले किसानों और आढ़तियों ने अच्छा मुनाफा कमाया। इस बार भी बरसात के बाद आलू के दाम बढ़ने की उम्मीद है। इसलिए बाहर के आढ़तियों ने स्थानीय किसानों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


गांवों में पर्चे बांटकर किसानों को आलू कोल्ड स्टोरेज में रखवाने के लिए कहा जा रहा है। संभल के एक आढ़ती की ओर से बांटे गए पर्चे में कहा गया है कि पिछले साल की तरह आलू के दाम कभी भी नहीं बढ़े। इस बार कई प्रदेशों में चुनाव हैं। उत्तर प्रदेश में भी पंचायत चुनाव होने हैं इसलिए आलू की मांग काफी रहेगी। इसलिए आलू को शीतगृहों में रखें। किसानों को खेत से आलू उठवाने या कोल्ड स्टोरेज तक लाने का ऑफर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्चे में दिए गए नंबर पर फोन करने पर बताया गया कि यदि किसान आलू बेचना चाहते हैं कि वे वहां के कोल्ड स्टोर में अपने नाम से रखवा रसीद उन्हें उपलब्ध करा दें। भुगतान किसान के खाते में भेज दिया जाएगा। साथ ही किसान के साथ अनुबंध भी किया जाएगा। वह आलू 300 से 350 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदने को तैयार हैं।

मंडी से बाहर खरीद की छूट मिलने से सक्रिय हुए आढ़ती
मंडी से बाहर खरीद की छूट मिलने से आढ़ती कहीं से भी खरीद कर सकते हैं। इसलिए संभल, मुजफ्फरनगर, रुड़की, हरिद्वार, बुलंदशहर, गाजियाबाद, दिल्ली आदि शहरों के आढ़ती स्थानीय किसानों से संपर्क कर रहे हैं।

पैदावार अच्छी लेकिन दाम मिल रहे कम
इस बार आलू का रकबा बढ़ने के साथ ही उत्पादन भी अच्छा है, लेकिन अभी रेट अच्छे नहीं मिल रहे। थानाभवन कृषि मंडी में 200 से 300 प्रति कट्टे (50 किलो) का रेट मिल रहा है। किसान प्रदीप राणा दखोड़ी का कहना है कि प्रति बीघा 60 से 70 कट्टे आलू निकल रहा है। कुछ नई जैसे मोहन, चिप्सोना व कान्हा बीज के लिए तैयार किया है। बीज का आलू पहले ही खरीदार को तय कर दिया है। किसान कयूम खान का कहना है अभी दाम अच्छे नहीं मिल रहे। किसान मोहम्मद साजिद मलिक ने बताया कि कुछ किसान आलू स्टोर में भेज रहे हैं। आगे चलकर अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। किसान राजेश मुखिया नागल का कहना है कि बाहर का कोई आढ़ती उनके पास नहीं आया। वह खुद ही अपना आलू स्टोर करेंगे। जब अच्छे दाम मिलेंगे तो बेच देंगे।


दूसरे शहरों में ज्यादा बता रहे दाम
बाहरी आढ़ती दूसरे शहरों में आलू के दाम ज्यादा बता रहे हैं। अच्छी वैरायटी के आलू के दाम 700 रुपये किलो तक बता रहे हैं।
स्थान - आलू किस्म - दाम प्रति कट्टा - कट्टे का भार
पंजाब - डायमंड - 400 - 51 किलो
संभल - चिप्सोना नं-1 - 550 - 52.50 किलो
बुलंदशहर - 3797, चिप्सोना-1 - 600 - 52.30 किलो
अलीगढ़, मथुरा, हाथरस - 3797 - 650 - 52.30 किलो
खंदौली (आगरा) - 3797 - 700 - 52.30 किलो

 

पिछले वर्ष आलू के दाम अच्छे मिले इसलिए जिले में आलू का रकबा बढ़ा है। इस बार शीतगृहों में आलू अधिक स्टोर होने की संभावना है। जनपद में 18 लाख 76 हजार 878 क्विंटल क्षमता के सात कोल्ड स्टोरेज हैं। इनका निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देख ली गईं हैं। - डॉ. हरित कुमार, जिला उद्यान अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed