फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Brokers getting full body test done in district hospital for three thousand rupees

Shamli News: तीन हजार रुपये में जिला अस्पताल में फुल बॉडी टेस्ट करा रहे दलाल

Sun, 12 Jan 2025 04:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 12 Jan 2025 04:51 AM IST
विज्ञापन
Brokers getting full body test done in district hospital for three thousand rupees
शामली। जिला अस्पताल में अवैध वसूली करने वालों में एक दो नहीं बल्कि इनकी फेहरिस्त लंबी है। काला पीलिया, सिटी स्कैन ही नहीं, फुल बॉडी चैकअप भी जिला अस्पताल के कर्मचारी प्राइवेट लैब संचालकों की मदद से करा रहे हैं। तीन हजार रुपये एक मरीज से वसूले जाते हैं जबकि आधी जांच 1200 रुपये में करने का दावा किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

वसूली में लिप्त जिला अस्पताल के कर्मचारियों और बाहरी लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिला अस्पताल के कर्मचारी और बाहरी लैब से जुड़े कर्मचारियों से संवाददाता की कुछ इस तरह से बात हुई...
विज्ञापन

केस-1
संवाददाता: फुल बॉडी टेस्ट कराना है, हो जाएगा क्या
जिला अस्पताल का कर्मचारी : हो जाएगा, मेरा आदमी कर देगा, 3 हजार लगेंगे
संवाददाता: क्या अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध है?
कर्मचारी: अस्पताल प्रांगण में ही आपकी जांच करा दी जाएगी
संवाददाता: रिपोर्ट कब तक मिल जाएगी
कर्मचारी: दो दिन के अंदर रिपोर्ट आपके हाथ में आ जाएगी, टेंशन मत लो
केस-2
जिला अस्पताल प्रांगण में बाइक पर खड़ा बाहरी लैब का कर्मचारी : कौन सी जांच कराने के लिए आए हो
संवाददाता: भाई, परिवार के सदस्य की जांच करानी है काला पीलिया और सिटी स्कैन की
कर्मचारी: इन दोनों के साथ-साथ फुल बॉडी जांच करा दूंगा, फुल बॉडी के तीन हजार दे देना
संवाददाता: आप जिला अस्पताल के ही कर्मचारी है क्या
कर्मचारी : नहीं, मैं बाहरी लैब पर तैनात हूं, जिला अस्पताल की अधिकतर जांचें मैं ही करता हूं
संवाददाता: तीन हजार तो बहुत ज्यादा है, कम कर लो
कर्मचारी: आधी जांचें करा लो, 1200 में करा दूंगा
बाइकों पर तैनात रहते हैं दलाल
पड़ताल के दौरान सामने आया कि जिला अस्पताल में मरीजों को झांसे में लेने के लिए प्रांगण में सुबह ही बाइकों पर दलाल पहुंच जाते हैं। इन दलालों के मोबाइल नंबर भी जिला अस्पताल के कर्मचारियों के पास होते हैं। मरीज से सेटिंग के बाद तुरंत ही दलाल को अस्पताल के अंदर बुला लिया जाता है। कर्मचारियों को एक जांच के बदले 500 से लेकर 600 तक का कमिशन दिया जाता है। सवाल यह उठता है कि हर रोज दलाल अस्पताल पहुंचते हैं मगर विभागीय अधिकारियों को ये दिखाई नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहकावे में नहीं आए
जिला अस्पताल में फुल बाॅडी जांच नहीं होती है। मरीजों से अपील है कि किसी भी दलाल या फिर कर्मचारी क बहकावे में नहीं आए। रुपये वसूलने वालों की शिकायत करें, तुरंत कार्रवाई होगी। कहा कि व सूली करने वालों की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। - डॉ. किशोर आहूजा, सीएमएस, जिला अस्पताल शामली

जिला अस्पताल में मरीजों से विभिन्न जांचों के नाम पर वसूली करने का मामला गंभीर है। मामले में जांच बैठा दी है, जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीएमएस से भी जवाब तलब किया जाएगा।

अरविंद चौहान, जिलाधिकारी शामली

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed