फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bright sunshine throughout the day, the weather remained cold due to wind

Shamli News: दिनभर निकली चटक धूप, हवा से मौसम में बनी रही ठंड

Fri, 09 Feb 2024 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bright sunshine throughout the day, the weather remained cold due to wind
शामली। जिले में सुबह से चटक धूप निकली, लेकिन तेज रफ्तार हवा ने मौसम में ठंड बनाए रखी। तेज हवा के सामने धूप बेअसर रही। पिछले 24 घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में जहां दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

जिले के तापमान में धूप निकलने से बदलाव तो आया, लेकिन दिन के समय तेज हवा ने लोगों को परेशान किया। सुबह से ही धूप निकली, लेकिन तेज हवा चलनी शुरू हो गई। इससे मौसम ठंडा बना रहा। लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। तेज हवा चलने से सड़कों पर धूल उड़ती रही, जिससे लोगों को दुपहिया वाहन चलाने में परेशानी हुई। जिले में पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस कम होकर पांच डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed