फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bright sunshine came out in the morning, people upset due to cold wave

सुबह चटक धूप निकली, शीतलहर चलने लोग परेशान

Sun, 30 Jan 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bright sunshine came out in the morning, people upset due to cold wave
सुबह चटक धूप निकली, शीतलहर चलने लोग परेशान
विज्ञापन

शामली। रविवार को सुबह चटक धूप निकली। दोपहर बाद आकाश में हल्के बादल छाए रहने से धूप कमजोर हुई। पूरे दिन 24 किमी प्रति घंटे की गति से चली बर्फीली हवा ने लोगों को परेशान किया। बुधवार से मौसम एक बार फिर खराब होने व बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।
जनवरी में मौसम का बार-बार मिजाज बदला। पूरे माह मौसम खराब ही रहा। इस बार जनवरी में कई दिन रिकार्ड तोड़ बारिश हुई। कई दिन तक सूरज नहीं निकला, लेकिन शनिवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। बाद में पूरे दिन चटक धूप निकलने से मौसम साफ रहा। जिसके चलते लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की। पिछले 24 घंटों में दिन का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह अच्छी धूप निकली। दोपहर बाद हल्के बादल छा गए। 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चली। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होने मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप शाही के मुताबिक अगले तीन दिन धूप निकलने से मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में तीन से लेकर पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी व 10 से 15 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तरी पश्चिमी हवा चलेगी। दो फरवरी से फिर तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। बुधवार से शुक्रवार तक एक बार फिर बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed