{"_id":"cbd0eb67064bce6ce56222a982e1ec64","slug":"brigadier-college-won-the-kabaddi-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिगेडियर कॉलेज ने जीता कबड्डी मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिगेडियर कॉलेज ने जीता कबड्डी मैच
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 05 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। खेल निदेशालय के तत्वावधान में ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी और दौड़ में दमखम दिखाया। कबड्डी के फाइनल में ब्रिगेडियर कॉलेज की टीम ने बनत को हराया।
उद्घाटन प्रधानाचार्य संत कुमार ने किया। सबसे पहले कबड्डी के मैच हुआ। पहला मैच हसनपुर और भारसी की टीमों के बीच हुआ। जिसमें हसनपुर ने 19-9 से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में बनत ने सिंभालका को 27-12 से हराया। तीसरा मैच ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज व माजरा की टीमों के बीच हुआ। जिसमें ब्रिगेडियर की टीम 22-12 से जीती। चौथे मैच में सिलावर ने करौदा को 12-7 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल मैच हुआ। जिसमें ब्रिगेडियर की टीम ने करौदा को 26-22 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में बनत ने हसनपुर को 19-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
इसके बाद ब्रिगेडियर और बनत की टीम के बीच फाइनल मैच हुआ। जिसमें ब्रिगेडियर कॉलेज की टीम ने 22-17 से फाइनल जीत लिया। इसके बाद दौड़ की प्रतियोगिताओं में मुकाबला हुआ। जिसमें बालक वर्ग सौ मीटर दौड़ में विशाल, 200 मीटर दौड़ में राहुल, 400 मीटर दौड़ में राहुल, 800 मीटर दौड़ में निशांत, 1500 मीटर दौड़ में बंती, तीन हजार मीटर दौड़ में डगलश तथा पांच हजार मीटर दौड़ में अमित प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में किरन पंवार, 200 मीटर दौड़ में सलोनी, 400 मीटर दौड़ में रितू, 800 मीटर दौड़ में सलोनी, तीन हजार मीटर दौड़ में कृष्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में मनीष तथा ऊंची कूद में आजाद, बालिका वर्ग ऊंची कूद में रीतू और लंबी कूद में रीतू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान बाबूराम, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, रूकसाना बेगम, प्रियंका चौहान, संतोष शर्मा, राजेंद्र, संजय, ओम सिंह आदि मौजूद रहे।