फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bridge over Krishna river will be completed by December 31

कृष्णा नदी पर पुल 31 दिसंबर तक होगा पूरा

Wed, 23 Jun 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bridge over Krishna river will be completed by December 31
शामली पानीपत खटीमा मार्ग पर निर्माणाधीन पुल पर खडे पीलर - फोटो : SHAMLI
कृष्णा नदी पर पुल 31 दिसंबर तक होगा पूरा
विज्ञापन

शामली। पानीपत-खटीमा हाईवे को जोड़ने वाले बनत बाईपास और कृष्णा नदी में सेतु का निर्माण 31 दिसंबर 2021 तक पूरा हो जाएगा। नए साल 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले पानीपत- खटीमा हाईवे का बनत बाईपास आम जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
जोधपुर की कंपनी जीआरए की ओर से पानीपत-खटीमा हाईवे का साढ़े तीन किमी का शामली तहसील के पास से बनत बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है। तहसील शामली के पास से बनत बाईपास का जलालपुुर और ट्रांजिट हॉस्टल रोड को जोड़ने के लिए ओेवर ब्रिज का 85 प्रतिशत कार्य पूूरा हो चुका है। ब्रिज के ऊपर कार्य छोड़कर दोनों ओर बाईपास पर सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बनत में कृष्णा नदी पर पुल तैयार करने के लिए पिलर खडे़ हो गए हैं। पुल के साइड एप्रोच रोड बनाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मेनेजर गिरिजेश त्रिपाठी ने बताया कि पानीपत-खटीमा का बनत बाईपास और कृष्णा नदी पर पुल कार्य 31 दिसंबर 2021 तक पूूरा हो जाएगा। नए साल 2022 के बाद विधानसभा चुनाव से पहले बनत बाईपास आम जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिला प्रशासन ने नए बाईपास की तीन डी की कार्रवाई की
शामली। जिले के दो हाईवे पानीपत-खटीमा और मेरठ करनाल हाईवे को जोड़ने वाला रिंग रोड के लिए महत्वपूर्ण कंडेला-टपराना बाईपास की जिला प्रशासन की ओर से तीन डी की कार्रवाई भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली को भेजी गई है। नई दिल्ली केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी नहीं की गई है। एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली-शामली, सहारनपुर से मेरठ करनाल हाईवे के बाइपास को जोड़ने के लिए भूमि अधिग्रहण कार्य पूूरा चुका है। मिट्टी डालने कार्य तेजी से चल रहा है। पानीपत खटीमा हाईवे का कंडेला से लेकर मेरठ करनाल को टपराना में जोड़ने वाले नई बाईपास के लिए तीन डी की कार्रवाई करके भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली को भेजी गई है।
- लापरवाही पर अफसर होंगे जिम्मेदार
शामली। एडीएम वित्त अरविंद कुमार सिंह ने 709ए मेरठ-करनाल चौड़ीकरण व 709एडी पानीपत- खटीमा, 709बी दिल्ली-सहारनपुर, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे साथ ही शामली बाईपास की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता व लापरवाही न बरती जाए।

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले में चले रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण व चौड़ीकरण और शामली बाईपास की प्रगति के संबंध में विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कब्जा प्रति कर भुगतान के संबंध में मंडल के भूमि अध्यापित अधिकारी सहारनपुुर को एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम दभेड़ी में लगभग भुगतान हो चुका है। उन्होंने कहा कि आरओडब्ल्यू के संबंध में लगातार मिल रही भू स्वामियों की शिकायतों को पीडब्ल्यूडी को पांच दिन के अंदर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शामली संदीप कुमार, उप जिला अधिकारी कैराना उद्भव त्रिपाठी, समस्त तहसीलदार व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

शामली जिले में पानीपत-खटीमा मार्ग पर निर्माणाधीन पुल

शामली जिले में पानीपत-खटीमा मार्ग पर निर्माणाधीन पुल- फोटो : SHAMLI

शामली  जलालपुर मार्ग पर निर्माणधीन

शामली जलालपुर मार्ग पर निर्माणधीन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed