फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   bride ran away with cash, jewelery and clothes just seven days after the marriag in Shamli

UP: शादी के सात दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड, दूल्हे ने पकड़ा माथा, परिवार संग पहुंचा थाने

Thu, 30 Nov 2023 06:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Nov 2023 06:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में शादी के सात दिन बाद ही दुल्हन ने ऐसा काम कर दिया कि दूल्हे समेत परिजनों को सदमा बैठ गया। दूल्हा अब परिजनों को साथ लेकर थाने पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगा रहा है।

विज्ञापन
bride ran away with cash, jewelery and clothes just seven days after the marriag in Shamli
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के  शादी के 7 दिन बाद ही एक दुल्हन अपने ससुरालियों को खाने में नशे की दवा देकर घर से नकदी और जेवर समेटकर भाग निकली। घंटों बाद परिवार को होश आया तो उन्होंने सारा सामान बखरा पाया। उन्होंने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी और उसके बाद उपचार कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


 

थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी एक युवक की शादी 23 नवंबर को बागपत के गाधी गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। बताया गया कि विवाहिता ने सभी के लिए खीर-पूड़ी बनाई थी और सबको साथ ही बैठकर खाने को कहा।

खाना खाते-खाते अचानक परिवार के सभी लोग बेहोश हो गए। कई घंटों बाद परिवार के एक व्यक्ति की आंख खुली को उसने दूसरों को उठाया। देखा तो विवाहिता कहीं नजर नहीं आई। कमरों में देखा तो जेवर, नकदी समेत विवाहिता के कपड़े भी गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय थाने पहुंचे। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी परविंदर कुमार चौधरी का कहना है घटना के संबंध में तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed